बीजेपी ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना कहा, स्कूलों को मिली बम धमकी का किया जिक्र

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बीजेपी ने AAP और कांग्रेस पर साधा निशाना कहा, स्कूलों को मिली बम धमकी का किया जिक्र

मानसी शर्मा/- दिल्ली विधानसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने कांग्रेस और AAPपर सियासी हमला किया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने आज प्रेस कॉन्फेंस के दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते कहा कि दिल्ली में दंगे भड़काकर देश को किसने बदनाम किया? अगर आज ताहिर हुसैन जेल में है, तो क्या आप पार्टी उस पर सफाई दे सकती है? कांग्रेस-आप पर बीजेपी ने बोला हमला अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार और आप पार्टी को कटघरे में लेते हुए कहा ये वही पार्टी है। जो बाटला हाउस की घटना पर सवाल उठाती हैं। दिल्ली में कुछ लोग हैं। जो बम धमाके जैसी अफवाह फैलाते हैं। साथ ही स्कूल बंद करवा कर अभिभावकों को रुलाते है।

उन्होंने आगे कहा कि ये किसका एनजीओ है और इसके पीछे कौन मास्टरमाइंड है। हमारे लिए हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’- अनुराग ठाकुर बीजेपी सांसद अनुराग ने AAP पर हमला करते हुए कहा कि आप पार्टी, कांग्रेस के घोटालों की बात करने आई थी। लेकिन आज खुद AAPजो है वो A-अराजकता,अलगाववाद,आतंकवाद,अफवाहें फैलाने और अपराधियों को शरण देने वाली पार्टी बन गई है। इस दौरान उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा, ऐसी कौन सी मजबूरी है जो इन देश विरोधी लोगों से हाथ मिलाना पड़ रहा है। अफजल गुरु की फांसी की सजा को माफ करने के लिए कौन सी एनजीयो सामने आई थी। दिल्ली की जनता जवाब मांगती है।

प्रेस कॉन्फेंस में उन्होंने आगे कहा, किसी भी देश के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा बहुत बड़ा विषय है। हमने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की बात कही थी। और बीजेपी सरकार का 11 सालों का रिकॉर्ड भी कहता है भाजपा ने नक्सलवाद को जड़ से उखाड फेंकने का काम भी कर रही है। हमारे लिए हमेशा ‘राष्ट्र प्रथम’ रहा है। हांलकि कुछ ऐसी राजनीतिक पार्टीयां है जो कि इन देश विरोधी ताकतों से हाथ मिलाती है। 

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox