बिहार में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे  हुए घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिहार में बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे  हुए घोषित

-दो साल के बीएड कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 94.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने की सफलता हासिल -इस बार कुल 1,89,568 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए शामिल

बिहार/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- बिहार में बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीईटी-बीएड की आधिकारिक वेबसाइट पर कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने नतीजे घोषित किए हैं। दो साल के बीएड कोर्स की प्रवेश परीक्षा में 94.98 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है।

इस बार कुल 1,89,568 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें से 1,80,050 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की। कैंडिडेट्स बिहार बीएड की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस परीक्षा में हाजीपुर की राजकुमार प्रीति अनमोल ने टॉप किया है।

शुरू हो जाएगी काउंसलिंग
वहीं बांका के कुणाल सिंह और बाढ़ के बुल्लू कुमार 100 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। तीसरे स्थान पर 98 अंकों के साथ नालंदा के मंटू कुमार और सिवान के विनोद कुमार रहे। वहीं चौथे स्थान पर 97 अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीन लोगों ने कब्जा किया। जिसमें पटना के दिवेश कुमार, नवादा की रुपा कुमारी और मुंगेर के सोनू कुमार हैं। इसके साथ ही बेगूसराय के राहुल कुमार और अररिया के सूरज कुमार को 96-96 अंक मिले। रिजल्ट के जारी होने के बाद काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस शुरू की जाएगी। जानकारी के अनुसार, काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। बिना रजिस्ट्रेशन वाले अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल नहीं हो पाएंगे।

25 जून को हुई थी परीक्षा
काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन ज्यादा से ज्यादा 12 विश्वविद्यालयों के लिए किया जा सकता है। गौरतलब है कि 2 साल के बीएड और शिक्षा शास्त्री में नामांकन को लेकर 25 जून को बिहार के 11 शहरों के 341 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में एक लाख 89 हजार 844 अभ्यर्थियों ने भाग लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox