रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने पीएम मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा को बताया महत्वपूर्ण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने पीएम मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा को बताया महत्वपूर्ण

-पीएम मोदी आज अपनी पहली दो द्विपक्षीय रूस यात्रा पर जा रहे हैं

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  लगातार देश की कमान तीसरी बार संभालने के बाद पीएम मोदी 8 जुलाई को अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर रूस जा रहे है। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद भारतीय प्रधानमंत्री का ये पहला रूस दौरा होने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए रूस की राजधानी मॉस्को में जोरदार तैयारियां की गई हैं। दो दिवसीय यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वो मंगलवार को भारतीय प्रवासियों से भी बातचीत करेंगे। रूस में भारत के राजदूत विनय कुमार ने पीएम मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा को बहुत महत्वपूर्ण बताया है।

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी ने शनिवार को एक इंटरव्यू में कहा था कि, ‘ प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का कार्यक्रम बड़ा है और दोनों नेता इस बीच अनौपचारिक बातचीत भी कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, ‘ जाहिर है कि व्यापक एजेंडा होगा, अगर इसे बहुत व्यस्त न भी कहा जाए। यह एक आधिकारिक यात्रा होगी और उम्मीद है कि दोनों नेता अनौपचारिक तरीके से भी बातचीत कर सकेंगे।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने आगे कहा कि रूस और भारत के बीच संबंध रणनीतिक साझेदारी के स्तर पर है। उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं की आपसी और प्रतिनिधिमंडल लेवल की बातचीत भी होंगी। उन्होंने ये भी कहा,’ हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पूर्व यात्रा की उम्मीद कर रहे हैं, जो रूसी-भारतीय संबंधों के लिए बहुत अहम हैं’।

भारत का अहम सहयोगी है रूस
वहीं भारतीय राजदूत ने महत्वपूर्ण ऊर्जा सहयोग के रूप में रूस की भूमिका का भी जिक्र किया। जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘रूस अब भारत में ऊर्जा संसाधनों के बहुत महत्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। साथ ही, अन्य क्षेत्रों में बी व्यापार का विस्तार हुआ है। इसलिए यह यात्रा नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों में इन सभी विकासों पर विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox