पटना/उमा सक्सेना/- बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार अभियान मंगलवार शाम औपचारिक रूप से थम गया। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चयन करेंगे। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अंतिम चरण तक मतदाताओं को लुभाने के लिए रैलियों, रोड शो और जनसभाओं में अपनी पूरी ताकत झोंक दी।
राज्य भर में सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है और मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। चुनाव आयोग ने कहा है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब सभी की निगाहें पहले चरण के मतदान पर टिकी हैं, जो आगामी राजनीतिक समीकरणों की दिशा तय करेगा।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन