बिलासपुर जिला के भारतीय किसान संघ ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बिलासपुर जिला के भारतीय किसान संघ ने जिला कलक्टर को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

-जिला बिलासपुर अध्यक्ष धीरेन्द्र दूबे की अगुवाई में किसानों की समस्याओं को लेकर सौंपा गया ज्ञापन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बिलासपुर/शिव कुमार यादव/- भारतीय किसान संघ जिला बिलासपुर अध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे के अगुवाई में जिले के किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जिला सहकारी बैंक के तोरवा मंडी शाखा में किसानों के अमानत राशि को बैंक के कर्मचारियों द्वारा कूटरचना कर निकाल लिया गया है जिसे अविलंब 15 दिवस के भीतर भुगतान किया जाए, नियत तिथि के अंदर भुगतान न होने की स्थिति में किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी संपूर्ण जवाबदेही जिला प्रशासन एवम बैंक प्रबंधन की होगी।

                    बिलासपुर कलेक्टर ने किसानों को अपनी समस्या को रखने के लिए पर्याप्त समय देकर एक बिंदु को गंभीरता से सुनकर किसानों को उनकी समस्या के निराकरण जल्द कराने का आश्वासन भी दिया। वहीं जिला सहकारी बैंक के सीईओ श्रीकांत चंद्राकर से मिलने पहुचे किसानों को उस समय झटका लगा जब किसानों के 2 प्रतिनिधि आकर बात करने को कहा गया जबकि जिले के कलेक्टर 10 किसानों को बुलाकर उनसे बात करते हैं और जिन किसानों की अमानत के दम पर जिला सहकारी बैंक चलता है, उन किसानों के लिए समय नही मिलता और न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी को भेजकर ज्ञापन लेने का कष्ट उठाते हैं। ऐसे मे मजबूर किसान बैंक के दरवाजे पर बैठकर नारा लगाने मजबूर हो गए। हद तो तब हो गयी जब आधे घण्टे के नारेबाजी के बाद किसानों को सीईओ मिलने बुलाते हैं और पूरे अधिकारी कर्मचारी कुर्सी पर बैठे नजर आए। किसी ने उन किसानों के दम पर चलने वाले बैंक का किसानों या उनके अगुवाई करने वाले संगठन के पदाधिकारियों को बैठने तक के लिए नही कहा गया, ऐसी स्थिति किसान और भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने जमीन पर बैठकर अपनी समस्या रखी और बैंक प्रबंधन के उदासीन एवम अपमान जनक आचरण से दुखी होकर 15 दिन में भुगतान न होने की स्थिति में जिला सहकारी बैंक का घेराव करने की चेतावनी दी। ज्ञापन 8 बिंदुओं पर सौपा गया।
                  ज्ञापन सौपते समय जिला मंत्री सोनू तिवारी, माधोसिंह, विजय यादव, राजूसिंह, अनिल पटेल,  लक्छमी सिन्हा, तिवारी, महेश यादव, राकेश भोसले, लक्ष्मी साह, पहारू साहू, गोपी पटेल, मणिशंकर कौशिक, रामकिशोर देवांगन, राजकुमार दुबे, नंदकुमार देवांगन, सहित  सैकड़ों की संख्या में
पीड़ित किसान उपस्थित थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox