बिग बॉस 19: मृदुल-मालती में तकरार, माहौल गरम

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

 बिग बॉस 19: मृदुल-मालती में तकरार, माहौल गरम

मानसी शर्मा/-  बिग बॉस 19 में एक बार फिर रोमांचक होता हुआ नजर आया। मृदुल तिवारी जो अब तक गेम में दिखाई नहीं दे रहे थे। उन्होंने डेढ़ महीने बाद अपना गेम दिखाया। बीते कई वीकेंड का वार से सलमान यूट्यूबर को शो में न दिखने के लिए फटकार लगा रहे थे। सलमान से कई बार ताने सुनने के बाद मृदुल का पिछले हफ्ते रोना तक छूट गया, लेकिन अब लगता है मृदुल अपना गेम खेलना शुरू कर चुके हैं।
मृदुल और मालती की बीच छिड़ी जंग

इस वीक वो घर के मुद्दों में अपना पक्ष रखते हुए दिखाई दिए। राशन टास्क में उन्होंने तान्या मित्तल को आईना दिखाया था। अपकमिंग शो में मृदुल ने मालती चाहर संग फाइट की। शो में जब से मालती आई हैं वो मृदुल को अपना भाई मानती हैं और उन्हें गेम को लेकर सलाह दे रही हैं। लेकिन अब दोनों के बीच टकरार होता हुआ नजर आ रहा है। गुरुवार, 9 अक्टूबर के एपिसोड में दोनों को लड़ते हुए देखा जाएगा। कैप्टेंसी टास्क को लेकर उनमें जंग होते हुआ नजर आएगी। प्रोमो वीडियो में मृदुल क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन पर चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

किस बात पर मृदुल का पारा हुआ हाई

मृदुल ने मालती से कहा कि मैंने अभी तक किसी को फालतू शब्द नहीं बोले हैं। इरिटेट होते हुए मालती ने कहा कि तू पागल है। जब बोलना था तब तो बोला नहीं। ये सुनकर मृदुल बोले कि  मैंने 1 सेकंड को सोचा कि इसे इतनी बुरी गाली दे दूं कि इसे शर्म आ जाएगी। मैं भी अपनी बात रखूंगा। तभी मालती मृदुल को इग्नोर कर वहां से चली जाती हैं। ये देखकर मृदुल का पारा हाई हो जाता है। उन्होंने कहा कि भूत बना दूंगा 1 मिनट में। तेरे जैसे 50 पागल बेच दूंगा 1 मिनट में। मालती ने मृदुल को उनके सामने जाने को कहा। लेकिन यूट्यूबर ने चिल्लाते हुए कहा वो कहीं नहीं जाएंगे।

कैप्टेंसी टास्क होगा रोमांचक

मालती की फरहाना से भी लड़ाई हुई। दोनों में टास्क के दौरान तू तू-मैं मैं हो गई। उनके बीच का ये दंगल देखने लायक होगा। मालती ने गुस्से में फरहाना को धक्का भी दिया। पहले ही हफ्ते में मालती ने घर का माहौल गरम कर दिया है। वहीं नेहल और नीलम के बीच भी धक्का मुक्की हुई। कैप्टन बनने के लिए सब एक-दूसरे पर हमला बोल रहे हैं। ऐसे में ये देखना भी काफी रोमांचक होगा कि इस वीक घर का नया कैप्टन कौन बनगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox