बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचे दो कुख्यता बदमाश

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 13, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचे दो कुख्यता बदमाश

-दिल्ली पुलिस की टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल है दोनो पकड़े गये सगे भाई

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- बाहरी उत्तरी जिला पुलिस ने दिल्ली के टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल दो सगे भाईयों को बाहरी जिला की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनकी धड़पकड़ के लिये पुलिस टीमें पिछले साल से उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। दोनों सगे भाई समयपुर बादली पुलिस के हिस्ट्रीशीटर हैं और कई वारदातों में शामिल रहे है। आरोपियों की पहचान स्वरूप नगर के रहने वाले अजीत व प्रदीप के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से बाइक, पिस्टल और चार कारतूस जब्त किये हैं। पकड़े गए आरोपी मौज मस्ती और ड्रग्स आदि का सेवन करने के लिये वारदातों को अंजाम दिया करते थे। दोनों के पकड़े जाने के बाद दर्जनभर वारदातों का भी खुलासा हुआ है।
                 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एसीपी अरुण कुमार चौधरी के निर्देशन में इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की देखरेख में पुलिस टीमें तिहाड़ जेल से बाहर आए और बाहर रहकर वारदातें करने वालों की तलाश में अपने हयूमैन सॉर्से और तकनीकी रूप से जानकारी इक्ट्ठा कर रही है। पुलिस टीम को पकड़े गए दोनों आरोपी अजीत और प्रदीप के बारे में जानकारी मिली थी। दोनों बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की टॉप टेन बदमाशों की लिस्ट में शामिल हैं।
                 दोनों बाइक पर अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं। पिछले साल अगस्त महीने में समयपुर बादली इलाके में एक हत्या की कोशिश के मामले में भी वांछित हैं। दोनों भाई अपने दर्जनभर साथियों के साथ सीसीटीवी कैमरों में भी दिखाई दिये थे। एएसआइ सुनील, राजेश, हेड कांस्टेबल रमेश, ओमबीर, पवन, कांस्टेबल मंजीत को आरोपियों को पकडऩे का जिम्मा सौंपा गया। पुलिस टीम ने मंगोलपुरी वाई ब्लॉक इलाके में घेराबंदी करके दोनों का पीछा करने के बाद दबोच लिया।
                  पिछले साल बादली इलाके में हत्या की कोशिश की वारदात के बाद अपने रिश्तेदारों व जानकारों के घर पर अपना ठिकाना बनाकर पुलिस से बच रहे थे। इस बीच दोनों ने पुलिस से बचकर कई वारदातों को भी अंजाम दिया था। प्रदीप 35 जबकि अजीत 15 वारदातों में शामिल रहा है। प्रदीप रोज दो हजार रुपये से ज्यादा की ड्रग्स का सेवन किया करता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox