बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की क्रेक टीम ने पकड़ा एक वाहन चोर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस की क्रेक टीम ने पकड़ा एक वाहन चोर

-पुलिस ने आरोपी से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पुलिस जिला द्वारका के अंतर्गत बाबा हरिदास नगर थाने की क्रैक टीम ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि वाहन चोरी की और वारदातों का खुलासा हो सके।
                      द्वारका डी सीपी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि थाने की करेक्टिंग के हवलदार जितेंद्र और सिपाही सुरेश ने सुरखपुर रोड़ पर अखाड़े के नजदीक गश्त कर रहे थे तो उन्हें एक मोटरसाइकिल पर संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया उन्होंने उसे रुकने का इशारा किया तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। टीम ने उसका एक किलोमीटर तक पीछा कर उसे कृष्णा कालोनी के समीप दबौच लिया और जब उससे गाड़ी के कागजात मांगे तो वह कुछ अटपटे जवाब देने लगा  जिसे देखते हुए पुलिस टीम ने उसकी बाईक की जांच की गई तो वह नजफगढ़ थाने से चोरी की पाई गई है जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान भारत उर्फ पंचर पुत्र अमीर सिंह निवासी 839-सी हैबतपुरा, नजफगढ़ के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ रेलवे पुलिस स्टेशन के तहत 2019 में भी एक चोरी के मामले में एफआइआर दर्ज बताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox