
बागेश्वर/- उत्तराखंड की बेटी अब वॉलीबॉल में नेशनल गेम्स में अपना लौहा मनवायेगी। बागेश्वर की भावना का नेशनल गेम्स के लिए पहाड़ की बेटी का चयन हुआ है। भावना उत्तराखंड के बागेश्वर जिले कपकोट के भनार गांव की रहने वाली है।

भावना कोरंगा पुत्री सूबेदार चंद्र सिंह आगामी 14 फरवरी तक उत्तराखंड में आयोजित होने वाली 38वीं राष्ट्रीय गेम्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली है। दरअसल भावना होमगार्ड के पद पर तैनात है। वॉलीबॉल के कोच मनमोहन परिहार ने बताया कि भावना वॉलीबॉल की एक बेहतरीन खिलाड़ी है जो इन दिनों रुद्रपुर के स्टेडियम में चल रहे कैंप में अभ्यास कर रही है। भावना की इस विशेष उपलब्धि के बाद से उन्हें लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बरकरार है।





More Stories
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
द्वारका पुलिस ने लौटाए 560 खोए और चोरी हुए मोबाइल
अवैध घुसपैठ पर समाज को जागरूक होकर आगे आने की जरूरत : सूर्यकान्त केलकर
शहीद भगत सिंह की जयंती पर निकाली गई प्रभातफेरी व रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
उत्तरकाशी में 40 ट्रैकर्स का सफल रेस्क्यू, शेष के लिए सुबह 6 बजे से फिर शुरू होगा अभियान, CM ने खुद संभाली कमान
सुल्तानपुर में बैंक सखियों ने डीएम कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ सौंपा मांगपत्र