बाइडेन-जिनपिंग मुलाकात पर विश्व की नजर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाइडेन-जिनपिंग मुलाकात पर विश्व की नजर

-अमेरिकी चिंताओं को जोरदार तरीके से उठाएंगे बाइडेन; भारत के साथ सीमा विवाद पर भी चर्चा होगी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/-
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार शाम को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ वर्चुअल मीटिंग करने जा रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी जेन साकी ने शुक्रवार को कहा कि बाइडेन इस मुलाकात में चीन को लेकर अमेरिका की चिंताओं पर बात करेंगे। इस मीटिंग में भारत के साथ चीन के सीमा विवाद पर भी चर्चा हो सकती है।
                 दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की इस मीटिंग को लेकर साकी ने कहा, ’राष्ट्रपति बाइडेन निश्चित रूप से सुरक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगे।’ पिछले कुछ समय से अमेरिका और चीन के बीच रिश्तों में तनाव बना हुआ है। बाइडेन साफ कर चुके हैं कि वे ताइवान, दक्षिण चीन सागर और अल्पसंख्यकों के मानवाधिकार हनन को लेकर चीनी रवैये से नाखुश हैं।
                 व्हाइट हाउस की प्रवक्ता के मुताबिक चीन के साथ बाचतीत से पहले भी अमेरिका अपने स्तर पर वीजा प्रतिबंध, वित्तीय पाबंदियों, इंपोर्ट-एक्सपोर्ट कंट्रोल को लेकर एडवाइजरी जारी कर चुका है। वहीं, ळ-7 देशों को इस बात के लिए राजी किया जा रहा है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में जबरन मजदूरी का इस्तेमाल न हो।
                 साकी ने कहा, ’इस मुलाकात में अमेरिकी राष्ट्रपति चीन के सामने अपनी गंभीर चिंताओं को उठाएगा साथ ही उन मुद्दों पर भी बात करेगा, जिन पर उसकी चीन से असहमति हैं।’ हाल ही में ग्लासगो और स्कॉटलैंड में संयुक्त राष्ट्र जलवायु समिट में दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने और क्लाइमेट चेंज रोकने के लिए कार्बन उत्सर्जन कम करने में तेजी लाने का ऐलान किया था।
                पिछले महीने व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीन के विदेश नीति सलाहकार यांग जिएची ने इस साल के आखिर तक बाइडेन और जिनपिंग के बीच एक वर्चुअल बाचचीत के लिए समझौता किया था, हालांकि उस समय दोनों ही पक्ष इस बातचीत के लिए तारीख तय नहीं कर सके थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox