बहादुरगढ़ नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ नगर परिषद कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक

-नगर को समस्याओं से मुक्त करने का बीड़ा उठाया

बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- नगरपरिषद के सभागार में शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की बैठक परिषद की अध्यक्षा सरोज बाला राठी,उपाध्यक्ष पालेराम शर्मा,पूर्व अध्यक्ष कर्मबीर राठी, ईओ संजय रोहिल्ला, एक्सईएन डी सी शर्मा व अन्य अधिकारियों सँग संपन्न हुई। पिछली बैठक के मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
           आज की बैठक की विशेषता यह रही कि अधिकारियों ने यह भी बताया कि कैसे और किस तरह हल होंगी। चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी जी ने हर माह बैठक बुलाने की बात कही। अगली बैठक अब 21 दिसम्बर को होगी और उसमें अन्य विभागों यथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, लोकनिर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य, यातायात पुलिस आदि के अधिकारियों को भी बुलाएंगे ताकि समन्वय हो, समस्याओं का समाधान सुचारू रूप से हो। इस अवसर पर उपस्थित प्रतिभागियों ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जिनका स्वागत करते हुए अधिकारियों ने उन्हें अमल में लाने का भरोसा भी दिया।
           चेयरपर्सन सरोजबाला राठी ने सभी संस्थाओं के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि शहर के विकास कार्यों में कोई ढील नहीं होने दी जाएगी और सभी कार्य समय सीमा में ही पूरा करने पर जोर रहेगा। शहर की विभिन्न संस्थाओं से भाग लेने वालों में सतीश तहलान, कृष्ण वशिष्ठ, एन एस कपूर, कृष्ण गोपाल विद्यार्थी, वजीर सिंह दहिया, राजकुमार अरोड़ा, प्रदीप रेडू, डॉ.लवकेश, विनय गोयल, कुलबीर जून, दिलीप कुमार, रामनिवास बंसल, विनोद भाटिया, सतबीर दहिया, जगबीर सिंह दलाल, चिन्मय दवे, आर के वशिष्ठ, रामधन दलाल, राजबीर सिंह छिल्लर, प्रवीण मान, मनीष, हरिचन्द रोझा आदि प्रमुख थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox