बहादुरगढ़ के सेक्टर 13 में पहुंची नशामुक्त भारत अभियान यात्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 12, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ के सेक्टर 13 में पहुंची नशामुक्त भारत अभियान यात्रा

-शहरवासियों ने किया भव्य स्वागत

बहादुरगढ़,/शिव कुमार यादव/- ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संपूर्ण समाज को नशामुक्त करने के संकल्प के साथ शुरू हुई प्रेरक व अद्भुत यात्रा को सेक्टर 13 स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर पर शहर के गणमान्य व्यक्तियों व अधिकारियों के साथ-साथ ब्रह्मकुमारी बहनों द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नरेश कौशिक, नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी, नगर परिषद के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर संजय रोहिल्ला, एचएल सिटी पुलिस चैकी इंचार्ज रविंद्र, एएसआई राजीव, डॉ.ज्योति मलिक, डॉ.संजय, पार्षद प्रवीण कुमार, आरडब्ल्यूए सैक्टर 13 के प्रधान संजीव छिकारा, ब्रह्माकुमारी अंजलि दीदी, रेणु दीदी द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देने वाली वैन को हरी झंडी दिखाकर, बहादुरगढ़ के निकटवर्ती गांवों,स्कूलों व कॉलेजों में जागृति फैलाने के लिए रवाना किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान यात्रा में बनाया कुंभकरण आकर्षण का केंद्र रहा। कुंभकरण द्वारा नशे की लत में डूबे हुए लोगों को जगाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व भाजपा विधायक नरेश कौशिक ने संस्था की इस अभियान यात्रा की मुक्त कण्ठ से सराहना की और उसकी सफलता की शुभकामनाएं दी। डॉ.ज्योति मलिक व डॉ.संजय ने भी व्यसनों द्वारा शरीर पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों से सभी को अवगत कराया। ब्रह्माकुमारी अंजलि दीदी ने बताया कि मेडिटेशन से प्राप्त मन की दृढ़ता से नशों से मुक्ति पाई जा सकती है। सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर और नारे लगाकर यात्रा को शहर के विभिन्न स्थानों के लिए रवाना किया गया। अभियान दल द्वारा आज आकाश इंटरनेशनल स्कूल, मेला ग्राउंड, शक्ति नगर, सब्जी मंडी, झज्जर रोड चुंगी, ट्रक यूनियन न्यू ऑटो मार्केट नयागांव आदि अनेक स्थानों पर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox