ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन 17 दिसम्बर तक- एडीसी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन 17 दिसम्बर तक- एडीसी

झज्जर/शिव कुमार यादव/- ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने और बिजली खपत को कम करने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से वर्ष 2022-23 के लिए दो लाख रूपये तक के राज्य स्तरीय पुरस्कार दिए जाएंगे। नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग हरियाणा व हरेडा द्वारा वर्ष 2022-23 के लिए विभिन्न श्रेणियों के पात्र उपभोक्ताओ से राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 दिसम्बर है।
           एडीसी सलोनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि औद्योगिक, वाणिज्यिक राजकीय, संस्थागत, समूह आवासीय भवनों द्वारा ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने तथा तकनीक व ऊर्जा दक्षता का उचित प्रयोग करने वाली संस्थाओं को ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा, इनमें इनोवंशन या नई प्राद्योगिकियों या अनुसंधान एवं विकास परियोजनाओं में नई प्रचार परियोजनाओं को शामिल किया गया है। ऊर्जा संरक्षण में अनुसंधान और नवाचार, ऊर्जा दक्षता, अपशिष्ट से ऊर्जा और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, कुशल प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में श्रेष्ठ कार्य करने वाली संस्थाएं भी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन करने बारे अधिक जानकारी के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग व हरेडा से संपर्क कर सकते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox