बहादुरगढ़/कृष्ण गोपाल विद्यार्थी/- बदलता बहादुरगढ़ हम सबके सुनहरे भविष्य का प्रतीक है जो क्षेत्र के नागरिकों और विकास को समर्पित सामाजिक संस्थाओं की सुंदर सोच का परिणाम है। यह कहना है बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कर्मबीर राठी का।

ब्रिगेडियर होशियार सिंह स्टेडियम में हमारा प्रयत्न संस्था द्वारा आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम बदलता बहादुरगढ़ के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है और मुझे यह कहते हुए गर्व होता है कि आज क्षेत्र के युवाओं सहित अधिकांश नगरवासी इस अभियान में जुटे हुए हैं। हर वर्ग के बच्चों, किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों की दौड़ प्रतियोगिता,दण्ड बैठक व रस्साकशी जैसे खेलों के अलावा रंगारंग संगीत कार्यक्रम भी सुपर सण्डे का प्रमुख आकर्षण रहा।

इस दौरान मंच पर उपस्थित रॉबिन हुड आर्मी,सार्थक सेवा समिति, क्लीन ग्रीन ऐसोसिएशन व जन जागरण मंच से जुड़े सदस्यों व पदाधिकारियों ने हमारा प्रयत्न के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से इस मुहिम में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम के संयोजक रहे डॉ. मोनिका पहल,राजीव अहलावत व उनके सहयोगी रहे रेणु गुप्ता, दीपांशु,तान्या व कनन का आभार जताने के साथ इस साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन हुआ।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई