बड़ौली ने केजरवाल पर जमकर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बड़ौली ने केजरवाल पर जमकर साधा निशाना, कहा- केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए

मानसी शर्मा/-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंडित मोहन लाल बडौली ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के हरियाणा को लेकर दिए गए बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें झूठ की चलती फिरती दुकान बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल झूठ के पर्यायवाची बन गए है और वो झूठ की राजनीति का जीता जागता उदाहरण है। बडौली ने कहा कि झूठ बोलना केजरीवाल की फितरत बन गई है,

केजरीवाल जब से राजनीति में आए है सिवाय झूठ बोलने के कोई काम नहीं किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने केजरीवाल के 11बड़े झूठ गिनाते हुए कहा कि अवसरवादी केजरीवाल ने सबसे पहले ईमानदार और देशभक्त अन्ना हजारे के आन्दोलन का लाभ उठाया और सबको ईमानदारी का पाठ पढ़ाते-पढ़ाते वो भारतीय इतिहास के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री साबित हुए। बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने सीएम बनने से पहले कहा कि वो लाल बत्ती की गाडी नहीं लेंगे, लेकिन सीएम बनते ही बड़ी-बड़ी गाड़ियों में घूमने लगे और खुद को आम आदमी बताने वाले केजरीवाल शीशमहल में ऐशो आराम करने लगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि केजरीवाल महिला सम्मान की बात करते हैं, लेकिन अपनी ही पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को अपने शीशमहल में बुलाकर अपने सहयोगियों से उन्हें प्रताड़ित करवाते हैं।

मोहल्ला क्लिनिक का झूठा ढोल पीटते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं देते है। केजरीवाल सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को घर नहीं दिया- मोहन लाल बड़ौली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल ने इन दस सालों में एक भी नई बस नहीं चलवाई और ना ही पीएम मोदी की हर घर नल से जल योजना को दिल्ली में लागू किया। केजरीवाल सरकार ने झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले गरीब परिवारों को घर नहीं दिया। श्री बडौली ने कहा कि केजरीवाल ने तो कहा था कि 2025तक वो यमुना को साफ़ कर देंगे लेकिन अब जब यमुना साफ़ नहीं कर पाए और दिल्ली में अपनी सत्ता जाती देखकर वो बौखला गए है और हरियाणा की जनता पर झूठा दोष मढ रहे हैं।

यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हर हरियाणवी के लिए मां समान है- प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यमुना सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि हर हरियाणवी के लिए मां समान है और हम इसकी पूजा करते है, इसमें जहर नहीं मिलाते।. श्री बडौली ने कहा कि ज़हर तो केजरीवाल की सोच में है, उन्हें शर्म आनी चाहिए जिस हरियाणा की पावन मिटटी में उन्होंने जन्म लिया उसी पवित्र भूमि के लोगों का वो अपमान कर रहे है। श्री बड़ौली ने कहा कि केजरीवाल को अपने बयान के लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox