बच्चों पर तीसरी लहर के कहर की बात गलत, एम्स निदेशक ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बच्चों पर तीसरी लहर के कहर की बात गलत, एम्स निदेशक ने किया खुलासा

-कहा-ऐसा किसी स्टडी में नही आया सामने, कहर की थ्योरी को किया खारिज

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना पर पूरे विश्व में कई अवधारणायें जारी है लेकिन कोरोना की हर लहर किसी न किसी रूप में विशेष वर्ग के लिए काफी नुकसानदेह बताई जा रही है। ऐसी एक धारणा कोरोना की तीसरी लहर को लेकर भी चलाई जा रही है कि तीसरी लहर बच्चों के लिए भारी होगी। जिसे देखते हुए एमस् निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एक बयान जारी कर कहा कि ऐसी किसी स्टडी में सामने नही आया है। उन्होने तीसरी लहर का बच्चों पर कहर की अवधारण को खारिज किया है।
                      श्री गुलेरिया ने मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि किसी भारतीय या ग्लोबल स्टडी में ऐसी बात नहीं कही गई है कि कोरोना का बच्चों पर ज्यादा असर हो रहा है। यहां तक कि दूसरी लहर में भी जो बच्चे संक्रमित हुए, उनमें मामूली लक्षण ही थे। इसके अलावा कुछ और बीमारियों के चलते उनकी गंभीरता बढ़ गई थी। एम्स के निदेशक ने राहत की उम्मीद बंधाते हुए कहा कि मैं नहीं मानता कि भविष्य में भी बच्चों पर कोरोना का कोई गंभीर असर होगा।
                    वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि कोरोना की दूसरी लहर बीते एक सप्ताह में तेजी से कमजोर पड़ी है। मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि कुल रिकवरी रेट तेजी से बढ़ते हुए 94.3ः हो गया है। इसके अलावा 1 से 7 जून के दौरान पॉजिटिविटी रेट 6.3ः ही रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते एक सप्ताह में नए केसों में 33 फीसदी की कमी देखने को मिली है। इसके अलावा एक्टिव केसों में भी 65 फीसदी की कमी आई है। लव अग्रवाल ने कहा कि देश में अब 15 राज्य ऐसे हैं, जहां पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से नीचे जा चुका है।
                    बता दें कि पिछले एक दिन में कोरोना के 86,498 नए केस मिले हैं। पिछले महीने कोरोना के पीक से तुलना करें तो नए केसों की संख्या में 79 पर्सेंट तक की कमी आई है। इसके अलावा बीते सप्ताह कुल नए केसों में 33 फीसदी की कमी आई है। बीते एक महीने से 322 जिलों में लगातार कोरोना के नए केसों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है। बता दें कि कई एक्सपर्ट्स ने तीसरी लहर में बच्चों पर असर की आशंका जताई है। ऐसे में एम्स के निदेशक की ओर से ऐसी आशंकाओं को खारिज किया जाना बड़ी राहत देने जैसा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox