फिल्म सैम बहादुर’ रिलीज होते ही ऑनलाइन पायरेसी की हुई शिकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फिल्म सैम बहादुर’ रिलीज होते ही ऑनलाइन पायरेसी की हुई शिकार

मानसी शर्मा /-  बॉलीिवुड के सबसे चर्चित एक्ट्रर विक्की कौशल की फिल्म दर्शकों के दिलों पर राज करने को है तैयार । बतां दें कि विक्की कौशल और सान्या मल्होत्रा स्टारर फिल्म सैम बहादुर आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं इस फिल्म को लेकर ऑडियंस से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

सैम बहादुर ऑनलाइन पायरेसी की हुई शिकार
दरअसल फिल्म को रिलीज हुए अभी कुछ ही घंटे हुए हैं और ये ऑनलाइन पायरेसी की शिकार हो गई है। ऐसे में अब इस फिल्म की कमाई पर असर पड़ने के पूरे आसार हैं। लेकिन यह खबर सभी के लिए काफी शॉकिंग हैं। क्योंकि दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वैसे फिल्मों का ऑनलाइन लीक होना आजकल काफी आम हो गया है। वहीं आपको बता दें कि स्पेशलिस्ट की टीम देश में पायरेसी पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश कर रही है।

‘सैम बहादुर’फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक
बता दें कि ‘सैम बहादुर’ एक वॉर बेस्ड ड्रामा फिल्म है जो भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक है। वहीं फिल्म मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जिसे दर्शकों का काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में विक्की कौशल के अलावा सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख ने भी अहम रोल निभाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox