नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- दिल्ली में एक डॉग लवर और डॉग गुरु-7 फार्महाउस चलाने वाले मनीष कुमार ने आरोप लगाया है कि उन्हें एक महिला और उसके भाई की ओर से लगातार धमकियां मिल रही हैं। मनीष का कहना है कि उन्होंने 44 दिन तक महिला के पालतू कुत्ते की सेवा की, लेकिन अब उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान किया जा रहा है।

प्रति दिन 700 रुपए का वादा, लेकिन भुगतान नहीं
मनीष के मुताबिक, 27 जुलाई को तीस हजारी कोर्ट में कार्यरत कुसुम पाठक बाली अपने पालतू कुत्ते को उनके फार्महाउस में छोड़कर गई थीं। उस समय उन्होंने 6500 रुपए दिए और यह वादा किया था कि कुत्ते की देखभाल के लिए रोजाना 700 रुपए दिए जाएंगे। शुरुआती कुछ दिनों तक महिला ने कुत्ते का हाल-चाल लिया, लेकिन बाद में न तो खर्च दिया और न ही कुत्ते की जानकारी ली।
“कुत्ते को सड़क पर छोड़ दो” – मनीष का दावा
डॉग लवर मनीष ने बताया कि जब उन्होंने पैसे की मांग की तो महिला ने फोन पर कहा कि कुत्ते को सड़क पर छोड़ दो, अब वह कोई खर्च नहीं देगी। इतना ही नहीं, महिला ने अपने भाई के जरिए उन्हें धमकियां भी दिलवाईं। मनीष का आरोप है कि अब तक करीब 35 हजार रुपए का खर्च बकाया है।

कानूनी कार्रवाई की तैयारी
मनीष ने कहा कि वह एक डॉग लवर हैं और बेजुबान जानवर को सड़क पर नहीं छोड़ सकते। इसलिए उन्होंने अपने वकील ऋतु मुंजाल के जरिए महिला और उसके भाई के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है।
अधिवक्ता का बयान
वकील ऋतु मुंजाल ने कहा कि महिला ने न सिर्फ जानवर को प्रताड़ित किया है, बल्कि मनीष को भी मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर परेशान किया है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना है, क्योंकि हाल ही में अदालत ने सड़क पर कुत्तों को छोड़ने या घूमने पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। अधिवक्ता ने कहा कि जल्द ही महिला को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा और उसके खिलाफ कोर्ट में केस भी दायर किया जाएगा।


More Stories
पारदर्शिता और शांतिपूर्ण माहौल में नई समिति के चयन की तैयारी
देश-विदेश के वैज्ञानिक और शिक्षाविद करेंगे गणित
लंबे समय से फरार घोषित अपराधी को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
अवैध हथियार और चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार
होली के दिन पानी के गुब्बारे से शुरू हुआ विवाद हिंसा में बदला
सेमीफाइनल में संजू सैमसन का तूफानी प्रदर्शन