मानसी शर्मा/- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजप पर गंभीर आरोप लगाए है। साथ ही उन्होंने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहै है वैसे-वैसे ये साबित हो जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी एक स्थिर सरकार बनाने जा रहा है। इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गाली-गलौज पार्टी के पास कोई विजन नहीं है। बेईमानी पर उतर आए हैं। खुलेआम पैसै बांटे गए। ऊपर से 10/10 हजार रुपए भेजे गए, लेकिन इनके नेताओं ने 9 हजार रख लिए। जनता में रोष है। जहां ये जा रहे हैं वहां इनसे सवाल किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कंबल, चादरें, साड़ी, जैकेट और जूते एक कॉलोनी में बांटी दूसरे में नहीं बांटी. खा गए. जनता सवाल कर रही है। इनके दफ्तर में जा रहे हैं। जो जाता है उसे दे देते हैं. उन्होंने कहा कि अब पता चला है कि सोने की चैन बंट रही है, वो भी खा गए। बीजेपी वाले बताए कि कहां गए? राहुल गांधी ने विपक्ष पर साधा निशाना इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बस अपनी पार्टी बचाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि वह देश को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। बता दें सोमवार को सीलमपुर में एक रैली करते हुए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है।


More Stories
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
13 साल की लंबी जंग के बाद हरीश राणा का निधन
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप