नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- 2009 में प्रेमिका के पति ही हत्या के जुर्म में आजीवन उम्र कैद की सजा काट रहा आरोपी प्रेमी पैरोल के बाद फरार हो गया लेकिन अब द्वारका एटीएस ने फरार प्रेमी को फिर से पकड़कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी द्वारका संतोष कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी रामसागर उर्फ सागर एक लड़की के प्यार में पागल था। लेकिन अचानक लड़की शादी हो गई और वह इस गम को नही झेल पाया और उसने गुस्से में प्रेमिका के पति जियालाल की हत्या कर दी ताकि उससे शादी कर सके। इस वारदात की बड़ी वजह जियालाल द्वारा दोनो पर शक को बताया जा रहा है जिसके चलते वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया और कोर्ट ने उसे हत्या के जुर्म में आजीवन कारावास की सजा सुना दी। लेकिन 2020 में कोरोना काल में आरोपी को तीन सप्ताह की पैरोल मिल गई। बस यहीं से वह वापस जेल नही गया और फरार हो गया। पुलिस ने उसे नंगली डेयरी से पकड़ कर वापिस जेल भेज दिया है। हालांकि पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बिहार भागने की फिराक में था।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ