नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ बॉलीवुड/ मानसी शर्मा –प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में माता-पिता बने हैं प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए मां बनी है। इस बीच खबर आ रही थी कि प्रियंका चोपड़ा की बेटी प्रीमेच्योर पैदा हुई है जिसके बाद उनकी बेटी को कुछ समय अस्पताल में ही बिताना पड़ा आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बेटी की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब है लेकिन अभी तक प्रियंका या निक अपनी बेटी की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। प्रियंका की बेटी 15 जनवरी को पैदा हुई थी और इस बात की जानकारी निक और प्रियंका ने सोशल मीडिया पर 22 जनवरी को यह खुशखबरी अपने फैंस के बीच शेयर की थी अपने इस पोस्ट में प्रियंका और निक में लिखा था कि हमें यह बताकर काफी ज्यादा खुशी हो रही है कि हम सरोगेसी के जरिए माता पिता बने हैं हम आदर के साथ आप सब से इस खास व्यक्ति पर निजात चाहते हैं क्योंकि यह वक्त परिवार पर फोकस करने का है ।
इस बीच प्रियंका के फैंस उनकी बेटी का नाम जानने के लिए बेहद उत्सुक है अब उनकी बेटी का नाम का खुलासा हॉस्पिटल में बने बर्थ सर्टिफिकेट से हो गया है दरअसल प्रियंका की बेटी का जन्म 15 जनवरी की रात 8:00 बजे हुआ था यह जानकारी उनके बर्थ सर्टिफिकेट से मिली है। इसके साथ ही प्रियंका की बेटी का नाम मालती मैरी रखा गया है बता दें ,कि प्रियंका चोपड़ा की मां का नाम मधु मालती चोपड़ा है मालती का मतलब खुशबू वाला फूल होता है हालांकि प्रियंका और निक में अपनी बेटी के नाम को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट जारी नहीं की है इस बीच प्रियंका के फैंस उनकी बेटी के नाम को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं साथ ही उनके फैंस को उनकी बेटी की तस्वीर का भी इंतजार है । आपको बता दें ,कि प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में काफी ज्यादा व्यस्त हैं और जल्दी ही वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स का खुलासा भी कर सकती हैं इसके साथ-साथ प्रियंका चोपड़ा जल्द ही अपनी बेटी के साथ भारत का रुख भी कर सकती हैं ।


More Stories
IDFC फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखा में 590 करोड़ की धोखाधड़ी
गुरुग्राम में लिव-इन पार्टनर पर अमानवीय अत्याचार, आरोपी गिरफ्तार
नजफगढ़ में अवैध रूप से चल रहे गन्ने के कोल्हू, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
नंदू गैंग से जुड़े दो शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
राष्ट्रीय मैराथन मंच पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की दमदार मौजूदगी
पांदा जागीर, देवास से उठी कबीर वाणी की वैश्विक प्रतिध्वनि