
मानसी शर्मा / – राजस्थान के जयपुर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे घोषणा पत्र को हमने न्याय पत्र का नाम दिया है ताकी ये स्पष्ट हो कि ये सिर्फ घोषणाओं की एक सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि ये एक संघर्ष की आवाज है, इस देश की आवाज है जो आज न्याय मांग रही है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, ”आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाएगा। आप सोच रहे होंगे कि हमारा लोकतंत्र कैसे खतरे में है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जो बड़ी-बड़ी संस्थाएं बनाई गई हैं, वे खतरे में पड़ रही हैं।” कमजोर किया गया, उनका दुरुपयोग किया गया, आज स्थिति यह है कि लोगों को ईवीएम पर भी भरोसा नहीं है।
आज बेरोजगारी चरम पर है- प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है, ”मुझे बहुत खुशी और गर्व है कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद मेरी मां सोनिया गांधी आपके राज्य (राजस्थान) आई हैं। कल हमने अपना घोषणापत्र जारी किया। हमने अपने घोषणापत्र को नाम दिया है” ‘न्याय पत्र’। यह घोषणापत्र सिर्फ उन घोषणाओं की सूची नहीं है जिन्हें हम चुनाव के बाद भूल जाएंगे, बल्कि यह उस देश की आवाज है जो न्याय चाहता है। आज बेरोजगारी चरम पर है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार ने क्या किया है बेरोजगारी दूर करने के लिए?। वादे तो किए लेकिन पूरे नहीं किए। अग्निवीर योजना लाए जिससे लोगों की उम्मीदें टूट गईं। हर राज्य में पेपर लीक हो रहे हैं। किसान सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन पीएम मोदी हैं उनकी बात सुनने को तैयार नहीं।
More Stories
एक साल के लिए अमन सेहरावत हुए बैन
महिला टीम से भी हार जाएंगे ये…PAK क्रिकेट टीम पर भड़के शोएब अख्तर
‘भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को पूरी तरह से रोक देना चाहिए’ पूर्व कप्तान ने लगाए ये संगीन आरोप
धनश्री के ‘रंगे हाथों’ वाले खुलासे पर युजवेंद्र चहल का जवाब
मुंबई वासियों को पीएम मोदी ने दिया करोड़ों का तोहफा
चोरी के आभूषणों सहित चोर पकड़ा गया, भेजा जेल