प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-शिवकुटी में शोभायात्रा देखकर लौट रहे चार दोस्तों की मौत

प्रयागराज/उमा सक्सेना/-  प्रयागराज के शिवकुटी इलाके में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। कटरा की मशहूर रावण शोभायात्रा देखने के बाद घर लौट रहे चार दोस्त एक ही बाइक पर सवार थे। रात करीब एक बजे केंद्रीय विद्यालय तेलियरगंज के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि चारों युवक सड़क पर जा गिरे और तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

चंद मिनटों में उजड़ गए चार परिवार
मऊआइमा थाना क्षेत्र के बशहरा निवासी आशुतोष गौतम (22), तेलियरगंज के आदर्श (15), अंबेडकर पार्क निवासी शनि गौतम (16) और कार्तिकेय (20) सभी दोस्त एक साथ शोभायात्रा देखने गए थे। वापसी के दौरान उनकी जिंदगी पल भर में खत्म हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने आशुतोष, आदर्श और शनि को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल कार्तिकेय ने भी कुछ देर बाद दम तोड़ दिया।

घटनास्थल पर अफरातफरी और मातम
हादसे की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। चीख-पुकार और अफरातफरी के बीच पुलिस भी वहां पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चारों दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही उनके घरों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल और घटनास्थल पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

तेज रफ्तार बनी काल
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। बाइक नियंत्रण खो बैठी और सीधे खंभे से जा टकराई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि उस वाहन की पहचान की जा सके, जिसने गिरने के बाद युवकों को कुचल दिया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox