पोक्सो एक्ट में वांछित अपराधी को द्वारका एएटीएस ने किया गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पोक्सो एक्ट में वांछित अपराधी को द्वारका एएटीएस ने किया गिरफ्तार

-अपराधी कोमल कई महीनो से चल रही थी फरार

नई दिल्ली/द्वारका/- द्वारका जिला पुलिस कि एएटीएस टीम ने पोक्सो एक्ट में पिछले काफी समय से वांछित चल रही एक महिला अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कोमल को कोर्ट ने 9 जुलाई 2024 को फरार अपराधी घोषित कर दिया था।

द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि आरोपी कोमल लंबे समय से अदालत की कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रही थी। कोमल के खिलाफ 2018 में धारा 4/17 पोक्सो अधिनियम और 506/ 34 आईपीसी के तहत बिंदापुर थाने में मामला दर्ज था। लेकिन लगातार आरोपी कोर्ट की कार्रवाई से बचने के लिए छिपती फिर रही थी। उन्होंने बताया कि द्वारका जिला पुलिस कि एएटीएस टीम फरार में वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयासरत रहती है। इसी कड़ी में आरोपी कमल को पकड़ने के लिए एएटीएस प्रभारी कमलेश कुमार के नेतृत्व में एसआई दिनेश कुमार, हवलदार राजेश कुमार व संदीप और महिला सिपाही पूजा की टीम का गठन किया गया और आरोपी कमल को पकड़ने की निर्देश दिए गए।

टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए विभिन्न तकनीकी मैन्युअल रिकॉर्ड और सीडीआर का विश्लेषण कर आरोपी को 14 नवंबर 2024 को बदरपुर इलाके में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि वह जेजे कॉलोनी, मदनपुर खादर, बदरपुर बॉर्डर, दिल्ली में रह रही थी। जिसे माननीय न्यायालय, द्वारका की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, पूजा तलवार ने कोमल को फरार घोषित किया था।

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक अहम कदम है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox