पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के डीए पर रोक लगाना गलत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों के डीए पर रोक लगाना गलत

-कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार की नीतियों पर उठाये सवाल, ट्विटर पर किया विरोध


नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने केंद्र सरकार द्वारा पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का डीए बंद किये जाने को गलता बताते हुए सरकार की नीतियों पर सवाल उठाये है। एसोसिएशन ने ट्विटर के माध्यम से सरहदी चैकीदारों के डीए रोकने का पुरजोर विरोध किया और सरकार से इस पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों का डीए देने की अपील की।
                    कॉनफैडरेसन आफ एक्स पैरामिलिट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव रणवीर सिंह ने कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स के जवान देश के बॉर्डर की चाक-चैबंद चैकसी के अलावा राज्यों में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में स्थानीय शासन प्रशासन की मदद, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में व कश्मीर में दहशतगर्दी से निपटने के लिए लोहा ले रहे हैं। पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों को कोरोना काल में आम लोगों को निःशुल्क चिकित्सा, दवाइयां व राशन देते आम देखा जा सकता है। हम पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों व रिटायर्ड सैनिकों का महंगाई भत्ता रोकें जाने का शांति पूर्ण विरोध करते हैं। इसके लिए सरकार को अपने इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए और जवानों का डीए फिर से बहाल करना चाहिए ताकि जवान आर्थिक संकट से निपट सकें और उनका मनोबल बना रहे। उन्होने कहा कि खासकर जब सरकार उनकी बात नही सुनती तो उनके पास ट्विटर बाबा की शरण में जाने के सिवाय कोई रास्ता ही नही बचा है। ट्विटर से देश की जनता तक पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की आवाज पंहुचाना बहुत आवश्यक है ताकि देश को पता चल सके कि सरहदों की रक्षा के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वालों के खिलाफ सरकार क्या चाल चल रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox