पूर्व पीएम की पौत्री ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर जताई खुशी, पीएम मोदी को दी बधाई

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पूर्व पीएम की पौत्री ने महिला आरक्षण बिल पास होने पर जताई खुशी, पीएम मोदी को दी बधाई

-बोलीं- बाजपेई जी का सपना हो रहा साकार

बलरामपुर/शिव कुमार यादव/- भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की पौत्री एवं हरियाणा बीजेपी महिला की प्रदेश महामंत्री अंजली मिश्रा ने संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह महिलाओं के लिए ऐतिहासिक दिन है। साथ ही उन्होने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई भी दी है।
         अंजली मिश्रा बलरामपुर के खगाईजोत गांव में आयोजित महिलाओं के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। उन्होंने कहा कि बुधवार का दिन भारतीय लोकतंत्र में एक मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा की ऐतिहासिक विधेयक “नारी शक्ति वंदन अधिनियम“ को पारित करने के उद्देश्य से संसद के समक्ष प्रस्तुत किया जाना और भारी बहुमत से पास होना प्रधानमंत्री की नेतृत्व क्षमता को बताता है कि वह पूरे देश को एक साथ जोड़कर चलते हैं।

पीएम की फैसले की सराहना की
उन्होंने कहा की यह बिल भारतीय संस्कृति में उल्लिखित “यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तत्र देवता“ को चरितार्थ करता है। 27 सालों के लटका यह बिल अपने मूर्त रूप में आने को तैयार है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई के लगातार प्रयास करने के बावजूद विपक्ष के षड्यंत्र के कारण यह बिल आज तक कानून नहीं बन पाया, पर आज बाजपेई जी का यह सपना साकार होता दिख रहा है।“ महिलाओं से वार्ता के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए इस फैसले का स्वागत किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox