मानसी शर्मा / – अयोध्या में पूरे विधि-विधान के साथ रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कर दी गई है। अयोध्या राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ में कमल का फूल लेकर रामलला की पूजा की। पूरे देश ने रामलला की अलौकिक छवि देखी। रामलाल ने पीताम्बर धारण किया हुआ है। राम मंदिर के अभिषेक को लेकर PMमोदी ने विशेष अनुष्ठान किया है। PMमोदी ने 11 दिन का उपवास रखा, जिसे उन्होंने अभिषेक के बाद पूरा किया।
आपको बता दें कि,अनुष्ठान पूरा होते ही PMमोदी ने अपना 11 दिन का उपवास पूरा किया। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद PMनरेंद्र मोदी का व्रत महंत गोविंद देव गिरि ने पूरा कराया। महंत गोविंद देव गिरि ने PMमोदी को अपने हाथों से खाना खिलाया, जिसके बाद उनका व्रत पूरा हुआ। प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंच को संबोधित करते हुए महंत गोविंद देव गिरि ने कहा कि PMमोदी को 3 दिन का उपवास करने के लिए कहा गया था, लेकिन उन्होंने 11 दिन का उपवास किया।
PMमोदी कर रहे थे 11 दिनों तक विशेष अनुष्ठान
PMमोदी राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यम नियमों का पालन कर रहे थे। जिसके तहत वह 11 दिनों तक एक विशेष अनुष्ठान पर थे। अपने खास अनुष्ठान के तहत PMमोदी यम-नियम का सख्ती से पालन कर रहे थे। PMप्राण प्रतिष्ठा के आयोजन के सबसे अहम नियमों पर खास ध्यान दे रहे थे।


More Stories
एक्सपायर्ड सामान पर फर्जी तारीख लगाकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
खरखड़ी में निःशुल्क चिकित्सा शिविर बना मिसाल: 255 मरीजों की जांच
‘रामायण’ पर दीपिका चिखलिया की प्रतिक्रिया: रणबीर कपूर की फिल्म को बताया…?
मतदान के दिन पेड छुट्टी का ऐलान: क्या मिलेगा कर्मचारियों को पूरा वेतन ?
‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’—राघव चड्ढा का बड़ा बयान
WhatsApp अपडेट: रोज सुबह आने वाले बैकअप नोटिफिकेशन का सच