पुलिस हिरासत में है बेटा, पुलिस झूठ बोल रही- अमृतपाल के परिजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुलिस हिरासत में है बेटा, पुलिस झूठ बोल रही- अमृतपाल के परिजन

-एसजीपीसी ने कहा- कार्रवाई का तरीका गलत, बिना ड्रामा भी हो सकती थी गिरफ्तारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- कट्टरपंथी अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह व माता बलविंदर कौर का कहना है कि उनके बेटे अमृतपाल के फरार होने की गलत अफवाह पुलिस फैला रही है। जबकि पुलिस ने शनिवार को दो बजे ही अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस जानबूझ कर अमृतपाल की जानकारी परिवार के लोगों को नही दे रही है, जबकि वह उनके पास ही है।

                 उन्होने कहा कि पुलिस एक साजिश के तहत उनके बेटे के खिलाफ अभियान चला रही है। अमृतपाल ने कोई भी गैर-कानूनी काम नहीं किया है। वह युवाओं को धर्म प्रचार एवं अमृतपान करवा कर उन्हें गुरुघर के साथ जोड़ रहा था। युवाओं को नशे से दूर कर रहा है। इससे नशे के सौदागर और पुलिस परेशान है। पुलिस और सरकार अमृतपाल का धार्मिक व नशा के खिलाफ अभियान रोकना चाहती थी। इस कारण उसके खिलाफ पुलिस ने राज्यभर में अभियान चलाया है। उन्होंने कहा पुलिस झूठ बोल रही है कि अमृतपाल फरार हो गया है, वह पुलिस की हिरासत में ही है।

दहशत का माहौल बनाना सही नहींः धामी
शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब सरकार और पुलिस जिस तरह से कार्रवाई कर रही है, वह गलत है। राज्य में दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। एक व्यक्ति जिसके खिलाफ कोई मामला पुलिस दर्ज करती है तो उसकी गिरफ्तारी के लिए भी कानून के अनुसार नियम तय हैं। अमृतपाल अगर पुलिस की हिरासत में है तो उसके परिवार को कानून के अनुसार सब कुछ बताना चाहिए।

बिना ड्रामा भी हो सकती थी गिरफ्तारी
अकाली दल बादल के अमृतसर जिला शहरी के प्रधान गुरप्रताप सिंह टिक्का का कहना है कि पुलिस एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए सारे राज्य का माहौल सनसनी वाला बना रही है। इस तरह का ड्रामा किए बिना भी किसी को गिरफ्तार किया जा सकता है। सरकारें लाभ लेने के लिए राज्य के माहौल अशांत दिखा रही हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox