मानसी शर्मा/- पुर्तगाल में जल्द ही बुर्के को बैन किया जा सकता है। बता दें कि वहां की संसद ने बुर्का बैन विधेयक को मंजूरी दी है। अगर ये कानून बन जाता है तो अन्य यूरोपीय देशों की तरह ही पुर्तगाल में भी बुर्के पर रोक लगा दिया जाएगा। पुर्तगाल सरकार के इस कदम को कुछ दल चेहरा ढकने वाली मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाने के लिए उठाया है।
बुर्का बैन विधेयक को मिली मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुर्तगाल की संसद ने पब्लिक प्लेसेज पर लिंग या धार्मिक वजहों से नकाब पहनने पर रोक लगाने वाले एक विधेयक को मंजूरी दी है। बुर्का बैन का प्रस्ताव फार राइट चेगा पार्टी ने प्रस्तावित किया था। इसका मकसद बुर्का और नकाब जैसे वस्त्रों को ज्यादातर पब्लिक प्लसेज पर रोक लगाया जाना है। हालांकि फ्लाइट्स, राजनयिक परिसरों और पूजा स्थलों पर नकाब की अनुमति रहेगी।
कितना देना होगा जुर्माना
इस विधेयक में बुर्का पहनने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। विधेयक में कहा गया है कि सार्वजनिक जगहों पर बुर्का पहनने वालों पर 200 यूरो से लेकर 4,000 यूरो तक का जुर्माना लगाया जाएगा। बता दें कि 4000 यूरो भारतीय करेंसी में 4 लाख 10 हजार रुपये से भी ज्यादा होते हैं। अगर ये कानून बन गया तो भारतीय करेंसी के हिसाब से 4 लाख तक का जुर्माना पुर्तगाल के लोगों को भरना पड़ सकता है।


More Stories
एसजीटीयू के विशेष दीक्षांत समारोह में आरती सिंह राव और पद्मश्री बिमल कुमार जैन सम्मानित
लाडली योजना होगी बंद, अब ‘दिल्ली लखपति बिटिया योजना’ से बेटियों को मिलेगी ज्यादा आर्थिक मदद
बवाना में कारोबारी की हत्या के बाद गैंगस्टर कनेक्शन की आशंका
क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 75 हजार की ठगी, शाहदरा साइबर पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़
मिड डे मील किचन का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता व स्वच्छता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: अमित खरखड़ी
हालात बेकाबू: मणिपुर में इंटरनेट सेवाएं ठप, हिंसा के बाद कर्फ्यू