पुडुचेरी में भी यूपी के उमेश पाल जैसा हत्याकांड, गृहमंत्री के रिश्तेदार की हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पुडुचेरी में भी यूपी के उमेश पाल जैसा हत्याकांड, गृहमंत्री के रिश्तेदार की हत्या

-भाजपा नेता पर अपराधियों के गिरोह ने पहले दो देसी बम फेंके और फिर चाकू से गोदकर की हत्या -सातों अपराधियों ने किया थाने में आत्मसमर्पण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पुडुचेरी/शिव कुमार यादव/- पुडुचेरी में उत्तर प्रदेश के उमेश पाल जैसा हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां दो बाइक पर सवार 7 लोगों के एक गिरोह ने भाजपा कार्यकर्ता पर रविवार रात देसी बम से हमला कर दिया। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। बता दें कि 24 फरवरी को यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल हत्याकांड के दौरान भी देसी बमों का इस्तेमाल किया गया था।
                  घटना रविवार रात 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान कनुवापेट्टई निवासी 45 साल के सेंथिल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सेंथिल कुमार पुडुचेरी के गृह मंत्री ए नमस्सिवम के दूर के रिश्तेदार हैं।
                  पुलिस के मुताबिक, अपराधियों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वे एक बेकरी के पास खड़े थे। इसी दौरान दो बाइक से वहां सात अपराधी पहुंचते हैं और ताबड़तोड़ बमबाजी कर देते हैं। इसके बाद चाकू मारकर भाजपा नेता की हत्या कर देते हैं और वहां से फरार हो जाते हैं।

घटनास्थल पर पहुंचे गृह मंत्री
पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों के गिरोह ने पहले सेंथिल कुमार पर दो देसी बम फेंके और जब वे गिर गए, तो अपराधियों ने चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी। उधर, वारदात की सूचना के बाद गृह मंत्री ए नमस्सिवम के साथ लगभग 700 भाजपा पदाधिकारी और सेंथिल कुमार के रिश्तेदार मौके पर जमा हो गए।
                   पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उन्होंने इलाके से सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किया है, जिसमें स्पष्ट रूप से एक व्यक्ति पीड़ित पर दो देसी बम फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। गिरोह के सदस्यों को भाजपा पदाधिकारी को लाठियों से पीटते देखा जा सकता है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मंगलम निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रभारी थे सेंथिल कुमार
सेंथिल कुमार के परिवार में पत्नी के अलावा 17 साल की बेटी और 16 साल का बेटा है। सेंथिल कुमार पहले कांग्रेस में थे। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सेंथिल कुमार ने बीजेपी का दामन थाम लिया था। वे वर्तमान में मंगलम निर्वाचन क्षेत्र भाजपा के प्रभारी थे। साथ ही उनका रियल एस्टेट का कारोबार भी था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox