नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/शिव कुमार यादव/- उत्तर प्रदेश चुनाव में इन दिनों 80ः20 और 85ः15 को लेकर विपक्ष जोरशोर से चर्चा कर रहा है। वहीं कुछ दल धार्मिक आधार पर तो कुछ जातिगत वोटर्स को साधने में जुटे है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो उन्होंने ना तो 80ः20 की बात की और ना ही 85-15 का कोई जिक्र किया। उन्होंने यूपी की आधी आबादी को साधने की कोशिश की। पीएम मोदी ने महिलाओं को पार्टी की असली ताकत बताते हुए कहा कि उनकी सरकार जो फैसले ले रही है वह महिलाओं के वोट से ही संभव हुआ है।
पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं से बात करते हुए उज्ज्वला योजना का भी जिक्र किया और महिला से यह भी पूछा कि वह खुश है या नहीं। पीएम मोदी ने कहा, ’’अब महिलाओं को ना तो रसोई की धुएं से जूझना पड़ता है न केरोसिन के लिए लाइन लगानी पड़ती है। ये सब आपकी वजह से संभव हुआ है। आप जइसन बहिन के आशीर्वाद हमार असली शक्ति हउअे। मातृशक्ति प्रसन्न हौ ना…?’’ असल में 2014 के बाद बीजेपी को जिस तरह यूपी में 2017, 2019 में भी सफलता मिली उसके पीछे महिला वोटर्स की अहम हिस्सेदारी थी।
प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ऑडियो संवाद में विकास के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पुनरुद्धार, महिला सशक्तिकरण, इंफ्रास्ट्रक्चर और हेल्थकेयर डेवलपमेंट सहित कई विषयों पर चर्चा की।पीएम मोदी ने एक कार्यकर्ता से अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने और उन्हें डिजिटल भुगतान के लिए प्रेरित करने को कहा। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उज्ज्वला योजना, जनधन बैंक खाते और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी केंद्रीय योजनाओं का महिलाओं को काफी लाभ मिला और बदले में उन्होंने 2017 और 2019 के चुनाव में बीजेपी को खुलकर वोट किया। जाति और धर्म के समीकरण महिलाओं ने तोड़ डाले। कहा जाता है कि ट्रिपल तलाक के खिलाफ कानून बनाकर बीजेपी कुछ हद तक मुस्लिम महिलाओं के वोट पाने में भी कामयाब रही। मान जा रहा है कि आने वाले दिनों में पीएम मोदी की अगुआई में बीजेपी महिलाओं के लिए किए गए काम गिनाकर 50 फीसदी वोटर्स को एक बार फिर अपने पक्ष में रखने की कोशिश करती दिखेगी।


More Stories
होली 2026: सुख, शांति और समृद्धि के लिए इन सात स्थानों पर करें दीप प्रज्वलन
दो मार्च से नए उपकरणों की घोषणा शुरू करेगा एप्पल
पुडुचेरी को 2700 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
अवैध हथियारों के साथ गैंग सहयोगी गिरफ्तार, संभावित वारदात टली
ऑपरेशन “मिलाप”: द्वारका नॉर्थ पुलिस की सतर्कता से दो वर्षीय मासूम अपने परिवार से मिला
2018 से फरार उद्घोषित अपराधी कोर्ट परिसर से गिरफ्तार