पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को समर्पित की 3 राज्यों की जीत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को समर्पित की 3 राज्यों की जीत

मानसी शर्मा /-  3 राज्यों में भाजपा की जीत के बाद पीएम मोदी का संसदीय बैठक में भव्य स्वागत हुआ और मोदी मोदी के नारे भी लगे। वहीं पीएम मोदी ने इस जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,पार्टी को जो तीन राज्यों में जीत मिली है, वह कार्यकर्ताओं को समर्पित है। राज्य के तमाम कार्यकर्ताओं ने आहुति दी है।
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है। इस बैठक में पीएम मोदी ने विकसित भारत अभियान की भी चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को ड्रोन देने का जो फैसला किया गया है, उसका फायदा महिलाओं को मिलना चाहिए। प्रधानमंत्री ने ये भी बताया कि सरकार में रहते हुए जीत का परसेंटेज काफी बेहतर रहा है।  

एक व्यक्ति की मेहनत नहीं

पीएम मोदी ने आगे कहा कि तीन राज्यों में मिली जीत टीम स्प्रिट की जीत है। ये जीत सभी लोगों के प्रयास की वजह से मिली है। इसमें सिर्फ किसी एक व्यक्ति की मेहनत नहीं है। सभी की मेहनत की वजह से ही हमें ये जीत मिली है। इसलिए सभी की जय-जयकार होनी चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हमें जातियों में नहीं बांटा जाना चाहिए। हमारी जाति युवा है, हमारी जाति महिला की है, हमारी गरीब की है, हमारी जाति किसान की है।  

सभी कार्यकर्ताओं की जीत

पीएम मोदी ने कहा की तीनों राज्यों में बड़ी सफलता मिली है। ये सभी कार्यकर्ताओं की जीत है, इसे अकेले मोदी की जीत न माने। विश्वकर्मा योजना पर जोर देते हुए कहा की सभी सांसद इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए कम करें। इसके साथ ही जो केंद्रीय योजनाएं हैं उसे लेकर आम जनों तक सभी सांसद जाएं, संकल्प यात्रा सफल हो इसके लिए सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क करें और खुद भी मैदान में उतरें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox