उत्तराखंड/घनसाली/अनीशा चौहान/- घनसाली विधानसभा क्षेत्र से बेहद दुखद घटना सामने आई है। ग्राम सभा तितराना की निवासी अनीशा रावत का उपचार इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था, लेकिन बीती रात उन्होंने दम तोड़ दिया।
लापरवाही का आरोप
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि अनीशा को सबसे पहले पिलखी अस्पताल लाया गया था। वहीं पर इलाज के दौरान उन्हें अत्यधिक रक्तचाप हुआ, जिससे उनके अंगों ने काम करना बंद कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि अस्पताल की लापरवाही के कारण उनकी जान गई।
जनता से आह्वान
घनसाली और नैलचामी क्षेत्र की जनता से आह्वान किया गया है कि वे एकजुट होकर अनीशा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में सामने आएं। लोगों का कहना है कि यदि ऐसी लापरवाही पर कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में और भी मासूम जिंदगियों से खिलवाड़ हो सकता है।
जनप्रतिनिधियों से गुहार
स्थानीय लोग क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी आग्रह कर रहे हैं कि वे इस मामले में आगे आएं और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में सहयोग करें।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी