पालम विधानसभा में बाल्मीकि जयंती पर सफाई व्यवस्था के संबंध में निवेदन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पालम विधानसभा में बाल्मीकि जयंती पर सफाई व्यवस्था के संबंध में निवेदन

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- आने वाली 17 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर साफ-सफाई बनाए रखने के लिए पालम विधानसभा स्थित मधु विहार के सी-ब्लॉक के बाल्मीकि मंदिर और सरकारी स्कूल के आसपास की नालियों और सीवरों की सफाई करवाने तथा सड़कों पर चूना छिड़काव करवाने का निवेदन किया गया है। फेडरेशन ऑफ साउथ एंड वेस्ट डिस्ट्रिक्ट वेलफेयर फोरम के चेयरमैन और मधु विहार आरडब्ल्यूए के प्रधान रणबीर सिंह सोलंकी ने दिल्ली जल बोर्ड और दिल्ली नगर निगम के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन सौंपकर यह अनुरोध किया है।

ज्ञात हो कि 17 अक्टूबर को बाल्मीकि जयंती के अवसर पर हजारों श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए बाल्मीकि मंदिर में आएंगे, ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखना अत्यंत आवश्यक है। फेडरेशन के सचिव और राष्ट्रीय युवा चेतना मंच भारत के राष्ट्रीय महासचिव महेश मिश्रा ने बताया कि समय-समय पर नालियों और सीवरों की सफाई न होने से इलाके की स्थिति बेहद खराब हो जाती है। फोटो में भी देखा जा सकता है कि आसपास से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। बाल्मीकि जयंती के दौरान श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस न पहुंचे, इसलिए दोनों विभागों को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

रणबीर सिंह सोलंकी ने बताया कि सफाई कर्मियों द्वारा नियमित सफाई न किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने जल बोर्ड के अधिशाषी अभियंता और नजफगढ़ जोन के उपायुक्त से मांग की है कि 15 अक्टूबर तक निश्चित रूप से सफाई पूरी कर दी जाए ताकि जयंती के अवसर पर आने वाली भीड़ को साफ-सफाई का लाभ मिल सके और मंदिर के आसपास स्वस्थ एवं पवित्र वातावरण बना रहे। वर्तमान में नालियां जाम होने के कारण गंदा पानी मंदिर और सड़क के आसपास जमा हो रहा है, जिससे सफाई अत्यंत आवश्यक हो गई है।

सोलंकी ने आगे बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दोनों विभागों के अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को तुरंत निर्देश दिए हैं कि मंदिर के आसपास रोजाना विशेष सफाई का ध्यान रखा जाए।

-महेश मिश्रा 9811839039

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox