पाकिस्तान की सरकार ने पीटीआई पर बैन लगाने का किया फैसला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पाकिस्तान की सरकार ने पीटीआई पर बैन लगाने का किया फैसला

-पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की एक बार फिर बढ़ाई मुश्किलें

पाकिस्तान/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खानकी एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल, पाकिस्तान सरकार ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ(PTI) पर बैन लगाने का फैसला किया है। इसकी जानकारी खुद सूचना मंत्री ने दी है।

सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सूचना मंत्री अत्ता तरार ने कहा कि सरकार इमरान खान की पीटीआई पार्टी पर बैन लगाने जा रही है। पाकिस्तान की सरकार ने पीटीआई पर बैन लगाने का फैसला किया है। अब इस मामले को सुप्रीम कोर्ट के पास रेफर किया जाएगा। अत्ता तरार ने कहा, अगर देश को सही दिशा में आगे बढ़ना है तो पीटीआई के अस्तित्व को खत्म करना जरूरी है। नौ मई के दंगे, विदेशी फंडिंग और साइफर केस को ध्यान में रखते हुए हमारा मानना है कि ऐसे विश्वसनीय सबूत हैं जिनके दम पर पीटीआई को प्रतिबंधित किया जा सके।

सूचना मंत्री ने दी जानकारी

 सूचना मंत्री ने कहा, पीटीआई की राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की वजह से उस पर बैन लगाने का फैसला किया गया है। इमरान खान ने अपनी राजनीतिक इच्छाओं के लिए देश के राजनयिक संबंधों को खराब करने की कोशिश की। उनके खिलाफ विदेशी फंडिंग का केस स्थापित हो चुका है, उन पर नौ मई के दंगों का केस सिद्ध हो चुका है। ऐसे भी और कई केस हैं, जिनके वह दोषी हैं। इन सभी सबूतों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

NAB ने किया गिरफ्तार  
वहीं इससे पहले पाकिस्तान की एक अदालत ने इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को कथित भ्रष्टाचार के एक नए मामले की जांच के लिए रविवार को आठ दिन की हिरासत के लिए भ्रष्टाचार विरोधी अधिकारियों को सौंप दिया। शनिवार को जिला-सत्र कोर्ट ने गैर इस्लामी शादी मामले में दोनों को बरी कर दिया था लेकिन इसके तुरंत बाद उनको राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने गिरफ्तार कर लिया था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox