परिवार के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हत्या

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

परिवार के इकलौते पुत्र की गोली मारकर हत्या, मामूली बात पर हत्या

-मां बार-बार हो रही बेहोश, पिता की हालत भी ठीक नहीं

मुजफ्फरनगर/शिव कुमार यादव/- मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में शादी समारोह में शामिल होने गये दूल्हे के दोस्त की मामूली से बात पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। निखिल की हत्या से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश हो रही हैं और पिता की हालत भी ठीक नहीं है। वहीं, मृतक निखिल तिवारी हत्या के बाद से पूरे परिवार व गांव में शोक छाया हुआ है।
           मृतक निखिल तिवारी बुधवार देर रात अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था। निखिल ने जल्द लौटकर आने की बात कही थी लेकिन, किसी को पता नहीं था कि उसके साथ कोई हादसा हो जाएगा। देर रात जैसे ही बेटे की मौत की सूचना परिजनों को मिली तो निखिल के पिता सिखेड़ा सोसाइटी के सचिव अनिल कुमार अपने परिचितों के साथ मंसूरपुर पहुंचे थे। निखिल अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह भोपा रोड पर रेडीमेड गारमेंट की दुकान करता था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है।
बताया गया कि बेटे की हत्या की सूचना के बाद से पिता की तबीयत सही नहीं है और माता सीमा देवी बार-बार बेहोश हो रही हैं। वह अपने बेटे के हत्यारे को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रही है। उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लगा है।

मामूली बात पर की गई हत्या
मुजफ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित किंग्स विला रिजोर्ट में मामूली कहासुनी के बाद दूल्हे के दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी भी विवाह समारोह में शामिल थे। हमलावरों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर मामले में लापरवाही का आरोप लगाया।
          गाजियाबाद के वसुंधरा निवासी अनुभव की बरात हाईवे स्थित रिजोर्ट में आई थी। शादी में मूल रूप से इटावा जिले के भरतना गांव निवासी और वर्तमान में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की चौधरी चरण सिंह कॉलोनी में रह रहा दूल्हे का व्यापारी दोस्त निखिल (24) भी शामिल होने गया था। बुधवार रात करीब एक बजे डीजे के पास किसी बात को लेकर निखिल की विवाह में शामिल पुरकाजी क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी आजाद उर्फ गौतम से कहासुनी हो गई।
         कुछ देर बाद ही आरोपियों ने निखिल पर पिस्टल से गोली चला दी और हवाई फायर भी किए। इससे शादी में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस और बराती घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान निखिल की मौत हो गई।
         मृतक के पिता सिकरेड़ा समिति के सचिव अनिल कुमार ने एक नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ खतौली डॉ. रवि शंकर का कहना है कि तीन टीमें गठित की गई हैं। एसओजी हमलावरों को तलाश कर रही है। उधर, पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस का रवैया निराशाजनक रहा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox