नई दिल्ली/उमा सक्सेना/- बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना 60वां जन्मदिन पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर बेहद खास अंदाज में मनाया। जन्मदिन के जश्न का एक इनसाइड वीडियो अब सामने आया है, जिसमें सलमान पूरे परिवार के साथ केक काटते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान बीच में खड़े हैं और उनके चारों ओर परिवार के सदस्य ‘हैप्पी बर्थडे’ गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस मौके पर माहौल बेहद भावुक और खुशनुमा नजर आया।
माता-पिता और परिवार के साथ दिखे भाईजान
वीडियो में सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान और मां सलमा खान मौजूद हैं। सलमान की भांजी आयत, बहनोई आयुष शर्मा और परिवार के अन्य सदस्य भी इस खास पल का हिस्सा बने। आयत अपने पिता आयुष शर्मा की गोद में नजर आईं, वहीं सलीम खान सांता क्लॉज की टोपी पहने दिखे, जिसने माहौल को और भी खास बना दिया। सभी सदस्य मुस्कुराते हुए जश्न का आनंद लेते दिखे।
सेलेब्स की मौजूदगी ने बढ़ाया पार्टी का ग्लैमर
सलमान के जन्मदिन की इस पार्टी में कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए। सामने आए वीडियो में अभिनेता रणदीप हुड्डा, अभिनेत्री करिश्मा कपूर और सलमान की करीबी दोस्त यूलिया वंतूर नजर आईं। करिश्मा कपूर को अपने फोन से तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए देखा गया। सितारों की मौजूदगी ने पार्टी में चार चांद लगा दिए।
सोहेल खान ने थामा पिता का हाथ, भावुक पल कैमरे में कैद
एक अन्य वीडियो में सलमान केक काटते नजर आ रहे हैं, जिसमें उनके साथ पिता सलीम खान खड़े हैं और भाई सोहेल खान उन्हें पीछे से थामे हुए दिखाई देते हैं। बैकग्राउंड में ‘मेरे भाई का बर्थडे’ गाना बज रहा है, जो इस पल को और भी खास बना देता है।
शुभकामनाओं की बौछार, पैप्स संग भी मनाया जश्न
जन्मदिन के मौके पर सलमान खान को फिल्म इंडस्ट्री से लगातार शुभकामनाएं मिल रही हैं। इससे पहले भाईजान ने पैपराजी के साथ भी केक काटकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। पनवेल फार्महाउस की यह फैमिली पार्टी सलमान के फैंस के लिए एक यादगार झलक बनकर सामने आई है।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
झज्जर में होली को लेकर सख्ती, पुलिस कमिश्नर डॉ. राजश्री सिंह ने दी शुभकामनाएं
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उथल-पुथल, 3 मार्च के ताजा दाम जारी
HARYANA NEWS: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, आपसी रंजिश में युवक की जान गई
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद