मानसी शर्मा / – हरियाणा के पानीपत में पति के अवैध संबंधों से परेशान एक महिला ने जहरीला पदार्थ निकालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई।
जानकारी के अनासर, पति-पत्नी के बीच पिछले 1 साल से दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। मृतका के परिजनों के मुताबिक, उनकी लड़की के साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। परसों भी उसके पति ने उसके साथ मारपीट की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी मिली की लड़की ने जहरीला पदार्थ खा लिया है हालांकि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि जहर उसने खुद खाया या फिर उसे दिया गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।
पति पर लगे अवैध संबंध के आरोप
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि लड़की के पति का पिछले लगभग 1 साल से किसी लड़की के साथ संबंध था जिसको लेकर अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था। उन्होंने कई बार समझाने की कोशिश भी की लेकिन उसके बावजूद पति के संबंध उस लड़की के साथ बने रहे। वहीं जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


More Stories
अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई: सप्लायर गिरफ्तार, फैक्ट्री का खुलासा
भाजपा का आरोप पत्र जारी, चुनाव को बताया निर्णायक
आगरा हत्याकांड का अंत: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी ढेर
आईजीआई एयरपोर्ट: विमान की सुरक्षित लैंडिंग से टला बड़ा हादसा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण: विकास को मिली नई उड़ान
शकूरपुर लूटकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी