पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके से दहला आंध्र प्रदेश, 7 मजदूरों की मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पटाखा फैक्ट्री हादसा: धमाके से दहला आंध्र प्रदेश, 7 मजदूरों की मौत

-सीएम नायडू ने क्या कहा-

आंध्र प्रदेश/सिमरन मोरया/-  आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका हुआ है। विस्फोट इतना जोरदार था कि हादसे में 7लोगों की जान चली गई। जबकि 17लोग घायल बताए जा रहे हैं। आंध्र प्रदेश के गृह मंत्री अनीता ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है।  उन्होंने घटना में प्रभावित होने वालों की संख्या बढ़ने की बात कही।

स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर करीब 2बजे धमाका हुआ। धमाका इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और विस्फोट में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह धमाका उस वक्त हुआ जब बड़े पैमान पर मजदूर पटाखा बना रहे थे।  

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग तेजी से फैलने के कारण जोरदार धमाका हुआ। धमाके के समय पटाखा फैक्ट्री के अंदर लोग मौजूद थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग को बुझाने में जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस धमाका होने के कारणों की जांच कर रही है।

सीएम नायडू ने क्या कहा
घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स हैंडल पर लिखा कि काकीनाडा जिले के वेतलापलेम गांव में एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुए धमाके की खबर विचलित करने वाली है। इस हादसे में कई लोगों की जान गई है।  उन्होंने अपने मंत्रियों और अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात की समीक्षा करने को कहा है।  वहीं, प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox