नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पटना जंक्शन के पास पाल होटल में वीरवार को भीषण आग लग गई, जिसमें कई लोगों को मौत का शिकार होना पड़ा। होटल के समीप दो बड़ी इमारतों में लगी भीषण आग। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली है वही अभी बाकी के लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर शासन के कई अधिकारी भी पहुंच गए, फिलहाल बचाव कार्य जारी है। दमकल की कई गाड़ियों को भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही इलाके की बिजली काट दी गई साथ ही ट्रैफिककों पर रोक लगा दिया गया है। अब तक 25 के करीब लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। बिल्डिंग में फंसे दर्जन लोगों को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन की भी मदद ली जा रही है। वही इस घटना को लेकर पटना के सीनियर एसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि अभी एक भी मौत नहीं हुई है।

कमरों की ली जा रही है तलाशी
हालांकि एक व्यक्ति काफी गंभीर रूप से झुलस गया है। बाकी लोग भी गंभीर हैं लेकिन ज्यादा इंजर्ड नहीं हुए हैं। वही अग्निशमन विभाग के डीआईजी मृत्युंजय कुमार ने घटना को लेकर कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है फिलहाल होटल के कमरों की तलाशी ली जा रही है कहीं कोई इंसान फस तो नहीं है।
25 लोगों को रेस्क्यू किया गया
उन्होंने बताया कि होटल के अंदर कमरों की तलाशी की जा रही है, कि कहीं कोई इंसान फसा तो नहीं है अब तक 25 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। उन्होंने कहा पाल होटल में लगी आग की जानकारी उनको करीब 11बजे मिली थी। फायर कर्मियों ने काफी हिम्मत से आग पर काबू पाया है


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई