फरीदाबाद : वैलनैस सेक्टर के जाने-माने नाम पचौली एस्थेटिक्स एण्ड वैलनैस ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए अपने फरीदाबाद क्लिनिक का भव्य उद्घाटन किया। पचौली का मानना है कि असली वैलनैस व्यक्ति के मन, शरीर और आत्मा से संबंधित होती है और फरीदाबाद का नया क्लिनिक ब्राण्ड के इसी दृष्टिकोण पर आधारित है। 3000 वर्गफीट में फैला यह क्लिनिक स्थानीय लोगों को स्किन, हेयर एवं वेट के आधुनिक ट्रीटमेन्ट्स के साथ-साथ आयुर्वेद की रेजुवेनेशन थेरेपियां भी उपलब्ध कराएगा।
फरीदाबाद क्लिनिक का लॉन्च हरियाणा के फरीदाबाद स्थित सेक्टर 16 की हुडा मार्केट में डॉ प्रीति सेठ फाउंडर, मेंटर एवं एमडी पचौली एस्थेटिक्स एण्ड वैलनैस की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर दिल्ली डार्लिंग्स फेम, भारतीय टेलीविज़न एक्टर, मॉडल एवं एंकर मिस सीमा गुंबर भी मौजूद रहीं।
लॉन्च के अवसर पर डॉ प्रीति सेठः फाउंडर, मेंटर एवं एमडी पचौली एस्थेटिक्स एण्ड वैलनैस ने कहा,‘‘पचौली एस्थेटिक्स एण्ड वैलनैस, हॉलिस्टिक वैलनैस के क्षेत्र में जाना-माना नाम है, जो अपनी सर्विसेज़ एवं ट्रीटमेन्ट्स की व्यापक रेंज के साथ उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करता है। फरीदाबाद क्लिनिक हमारे मेहमानों को वैलनैस का बेजोड़ अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस यात्रा को लेकर हम बेहद उत्सुक हैं, और नए क्लिनिक में आपका स्वागत करते हैं।


More Stories
बुराड़ी में पुलिस की सतर्कता से दो शातिर चोर गिरफ्तार, देसी कट्टा और कारतूस बरामद
गुलाबी बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो कुख्यात झपटमार गिरफ्तार, सोने की चेन और चोरी की बाइक बरामद
श्री हंस सत्संग भवन में लगा रक्तदान शिविर, दर्जनों लोगों ने किया महादान
भारत की जीत पर शोएब अख्तर का विवादित रिएक्शन, फैंस हुए नाराज
हाईकोर्ट ने शराब घोटाले में 23 आरोपियों से मांगा जवाब, केजरीवाल भी शामिल
परिवार में शोक, फिर भी टीम के लिए खेले ईशान किशन, जीत के बाद बताई भावुक कहानी