इं.डि.या. गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे- राजनाथ सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इं.डि.या. गठबंधन के नाम बड़े और दर्शन छोटे- राजनाथ सिंह

-रक्षा मंत्री ने कहा-’राहुलयान’ न कभी लॉन्च हुआ और न लैंड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/जैसलमेर/शिव कुमार यादव/- राजस्थान के जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन आईएनडीआईए पर जुबानी तोप चला दी। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘चंद्रयान’ सफलतापूर्वक लैंड कर गया, लेकिन ’राहुलयान’ न कभी प्रक्षेपित हुआ और न ही कभी लैंड हुआ है। राजनाथ सिंह ने सनातन धर्म के उन्मूलन की बात करने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि के बयान को लेकर भी विपक्षी दलों से माफी मांगने को कहा।

भ्रष्टाचार पर गहलोत सरकार पर सवाल
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सरकार ने आम आदमी को सशक्त बनाने का काम किया है। गरीब का कल्याण हमारा नारा नहीं, बल्कि मिशन है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार भ्रष्टाचार के मामले में राजस्थान नंबर-1 पर पहुंच गया है। कांग्रेस सरकार ने राजस्थान की ये हालत बना दी है।

डीएमके के स्टॅलिन ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई-राजनाथ
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम, पिछड़ा वर्ग के नाम पर समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन उन्होंने कहा इनके गठबंधन के एक दल के प्रतिनिधि ने सनातन धर्म को लेकर टिप्पणी की। अब इस विपक्षी गठबंधन की हार निश्चित है। द्रमुक ने सनातन धर्म को ठेस पहुंचाई है और कांग्रेस चुप है। कांग्रेस नेता यह क्यों नहीं बताते हैं कि सनातन धर्म के बारे में उनकी सोच क्या है?

सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए
राजनाथ सिंह ने बोले मैं विपक्षी गठबंधन में शामिल लोगों से कहना चाहूंगा कि सनातन धर्म के अपमान के लिए क्षमा मांगनी चाहिए। नहीं तो यह देश किसी भी सूरत में उन्हें माफ नहीं करेगा। विपक्षी गठबंधन इंडिया को लेकर राजनाथ बोले-  हमने भी कभी शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था, लेकिन तब हम हार गये। आपने इंडिया गठबधंन बनाया है। आपकी भी हार निश्चित है।

परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ
बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के तीसरे चरण का शुभारंभ करते हुए राजनाथ सिंह जैसलमेर और पोकरण में रामदेवरा पहुंचे। ये सबसे लंबी परिवर्तन यात्रा होगी। जो  18 दिन में 2500 किमी का सफर तय करेगी। 21 सितंबर को ये परिवर्तन यात्रा जोधपुर में सम्पन्न होगी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox