लुधियाना/नई दिल्ली सिमरन मोरया/- महानगर में शिवसेना नेता के गनमैन की रिवाल्वर के 20 कारतूस चोरी होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं थाना डिवीजन नंबर आठ की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
जिक्र योग्य है कि राज्य में क्राइम चरम पर पहुंच चुका है। हर रोज हत्याएं व मर्डर की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। पिछले दिनों अमृतसर में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद इस घटना को बेहद गंभीर माना जा रहा है।
ए.एस.आई. सुरिंदर पाल ने अपने बयान में बताया कि वह शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष सौरव वर्मा के साथ गनमैन तैनात है। गत 14 नवंबर के दिन वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुलिस लाइंस आए थे। इस दौरान चोर उनकी बाइक में टंगे बैग में से कारतूस निकालने में सफल हुए हैं।


More Stories
अमरावती में विशाल किन्नर-संत सम्मेलन, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठी मांग
सामाजिक समरसता पर आरजेएस का विशेष आयोजन-सत्य
जोगी परिवार को न्यायपालिका पर भरोसा, बोले— सच की जीत तय
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अर्जेंटीना बना नया ऊर्जा सहारा
बड़ा कदम: NGRMP परियोजना के लिए ₹9 करोड़ की स्वीकृति
देहरादून में क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़, मुख्यमंत्री धामी ने किया शुभारंभ