- पंजाब सरकार अमरिंदर की महिला मित्र और पाक खुफिया एजेंसी के कनेक्शन की करायेगी जांच
- डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डीजीपी को बारीकी से जांच करने को कहा।

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- पंजाब में सत्ताधारी कांग्रेस व पूर्व सीएम अमरिन्द्र सिंह के बीच खुली जंग शुरू हो गई है। पंजाब में बीएसएफ की तैनाती के मामले में अमरिन्द्र के फैसले पर पलटवार करते हुए पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने वीरवार को कैप्टन अमरिंदर सिंह की पाक महिला मित्र व पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई के कनेक्शन की जांच के लिए कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सहोता को आदेश दिए। रंधावा ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह को बार-बार आगाह करने के बावजूद उनकी पाक महिला मित्र साढ़े चार साल तक सरकारी कोठी में रही।
वीरवार को जालंधर में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि कैप्टन को कैसे पता चला कि पंजाब पर आईएसआई का खतरा है। मतलब, उन्हें कोई न कोई जानकारी दे रहा था। रंधावा ने मौके पर ही डीजीपी इकबालप्रीत सिंह सहोता को आदेश दिए कि इसकी बारीकी से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि ईडी केस का सामना करने और पाकिस्तानी नागरिक को शरण देने के बाद से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया है।
जालंधर के पंजाब आर्म्ड पुलिस कांप्लेक्स में आयोजित शहीदी कार्यक्रम में उन्होंने डीजीपी को कहा कि शहीद परिवार पुलिस ऑफिस के चक्कर न काटें। क्लर्कों के आगे हाथ जोड़कर खड़े न रहें। ऐसी व्यवस्था की जाए कि उन्हें अपनी फाइल लेकर अलग-अलग ऑफिस न भागना पड़े। संभव हो तो हर जिले में एक अफसर नियुक्त कर दें, जो शहीद परिवार के घर जाकर उनकी मुश्किलें सुनें और उसे दूर करें।
पंजाब में सीमा सुरक्षा बल का इंटरनेशनल बॉर्डर से 50 किमी तक दायरा बढ़ाने पर डिप्टी सीएम रंधावा ने कहा कि बीएसएफ से ज्यादा काम पंजाब पुलिस करती है। पंजाब पुलिस ने आतंकवाद खत्म किया है, इसलिए पंजाब पुलिस पर अंगुली नहीं उठाई जा सकती।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ