
– अमेरिका बोला हम करेंगे ताइवान की रक्षा, चीन ने चेताया- संभल जाओ, कोई रियायत नहीं होगी
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- ताइवान मुद्दे पर अमेरिका और चीन एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। इस बार तो चीन ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अमेरिका को चेतावनी भी दे दी है कि वह अपने हितों की रक्षा करने में कोई रियायत नहीं रखेगा। चीन ने कहा है कि अमेरिका ताइवान को लेकर गलत संदेश प्रसारित न करे, इस मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
दरअसल, हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा था कि अगर चीन ताइवान पर हमला करता है तो हम ताइवान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनके इस बयान का ताइवान में काफी स्वागत किया गया था। इसके बाद चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका से कहा है कि ताइवान मुद्दे पर समझौते की कोई जगह नहीं है। अमेरिका गलत संदेश भेजना बंद कर दे। वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा है कि चीन अपने हितों की रक्षा करने के लिए किसी के साथ कोई रियायत नहीं करेगा।
यहां बता दें कि अक्तूबर में ही चीन ने ताइवान के वायु क्षेत्र में बड़ी घुसपैठ की थी। चीन के करीब 200 से ज्यादा लड़ाकू विमान ताइवान की सीमा में घुस गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनातनी जैसा माहौल है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है, यहां तक कि चीन ने यह भी कह दिया था कि वह ताइवान का चीन में एकीकरण किसी भी कीमत पर करके रहेगा। चीन की इस कार्रवाई के बाद अमेरिका की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने ताइवान का खुल के समर्थन किया है।





More Stories
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
9/11 जैसा हमला होने से बचा लिया’, पीएम मोदी ने की फ्लाईदुबई के जांबाज कैप्टन स्मित मछार की तारीफ
4×400 मीटर रिले में बेटियों का कमाल
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”