पंजाब में अब 14 की बजाय 20 फरवरी को होगी वोटिंग, राज्य में बदली चुनावों की तारीख,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंजाब में अब 14 की बजाय 20 फरवरी को होगी वोटिंग, राज्य में बदली चुनावों की तारीख,

-सभी दलों की सहमति से चुनाव आयोग ने बदली तारीख

election commission

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/पंजाब/भावना शर्मा/- पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 14 फरवरी को होने को होने वाली वोटिंंग में बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों की मांग पर अब राज्य में 14 की बजाये 20 फरवरी को वोटिंग कराने का फैसला किया है। क्योंकि 16 फरवरी को संत रविदास जयंती है। सुबह 10.30 बजे चुनाव आयोग ने बैठक कर मतदान की तिथि पर चर्चा करने का निर्णय लिया था। यहां बता दें कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जी कि जयंती है। ऐसे में राज्य से बड़ी संख्या में श्रद्धालु बनारस जाते हैं।
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की थी. गत दिवस भारतीय जनता पार्टी, कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी और सुखदेव सिंह ढींडसा के शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) ने भी चुनाव आयोग से तिथि आगे बढ़ाए जाने की मांग की थी। होशियारपुर से भाजपा सांसद और केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्यमंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि चुनाव को कम से कम एक सप्ताह आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने पत्र में कहा है कि डेरा सचखंड बल्ला के संत निरजंन दास जी ने उन्हें पत्र लिखा है।
पत्र में बताया है कि गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब से करीब 20 लाख लोगों के वाराणसी जाने की संभावना है। ऐसे में वाराणसी जाने वाले लोग मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे, जो कि उनका संवैधानिक अधिकार है। केंद्रीय मंत्री ने चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है. इसलिए पंजाब में मतदान 18 फरवरी के बाद करवाया जाए।
अब नये आदेश के तहत अधिसूचना की तिथिः 25 जनवरी 2022 (मंगलवार), नामांकन की अंतिम तिथिः 1 फरवरी 2022 (मंगलवार), स्क्रूटनी की तिथिः 2 फरवरी 2022 (बुधवार),. निकासी की तिथिः 4 फरवरी 2022 (शुक्रवार), मतदान की तिथिः 20 फरवरी 2022 (रविवार) व मतों की गिनती 10 मार्च 2022 (गुरुवार) को की जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox