पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेर दिल’ के लिए रिकॉर्ड किया था सिंह सिंगर केके नेअपना यह आखिर गाना

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेर दिल’ के लिए रिकॉर्ड किया था सिंह सिंगर केके नेअपना यह आखिर गाना

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ / बॉलीवुड/ मानसी शर्मा – म्यूजिक इंडस्ट्री’ के मशहूर चमकते हुए सितारे ‘सिंगर’ ‘केके’ उर्फ ‘कृष्णाकुमार कुन्नथ’ ने हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया और उनके लाखों चाहने वालों को अलविदा कह दिया है। ‘54 साल’ के सिंगर ने अपना आखिरी कॉन्सर्ट ‘कोलकाता’ में किया था, जिसके बाद ही अचानक से उनके ‘निधन’ की खबर सामने आई थी। सिंगर के ‘निधन’ की खबर ने सबको हैरान कर दिया था। वहीं इस गम भरे माहौल में उनका ‘आखिरी गाना’ रिलीज हो गया है, जो उन्होंने फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ के लिए गाया था।

फिल्म के ‘मेकर्स’ ने अपनी फिल्म का गाना ‘धूप पानी बहने दे’ रिलीज कर दिया है। इस गाने को ‘गुलज़ार’ साहब ने लिखा है और ‘शांतनु मोइत्रा’ ने इस गाने को ‘कंपोज़’ (किया है। ‘पंकज त्रिपाठी’ , ‘नीरज काबी’ और ‘सयानी गुप्ता’ पर फ़िल्माया गया है, जिसे लोग अब खूब पसंद कर रहे हैं। ‘टी-सीरीज़’ के ‘यूटूब चैनल’ पर शेयर किए गए इस गाने को अब तक लाखों बार सुना जा चुका है।

‘इंस्टाग्राम’ पर ‘पंकज त्रिपाठी’ ने इस गाने का एक ‘क्लिप’ शेयर किया है, जिसमें वह ‘जंगल’ में घूमते नज़र आ रहे हैं। ‘एक्टर’ ने इस ‘वीडियो’ के ‘कैप्शन’ में लिखा- “ केके की जादुई आवाज़ एक बार फिर आपको मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार है”। फैंस भी इस ‘वीडियो’ पर खूब कमेंट कर रहे हैं। हर किसी ने ‘पंकज त्रिपाठी’ की तारीफ की है तो यूजर्स ‘सिंगर’ के लिए इमोशनल इमोटिकॉन भेज रहे हैं।एक यूजर् ने लिखा, “ जादुई आवाज”। दूसरे यूजर ने लिखा “ केके की आखिरी आवाज”। इसी तरह और भी कमेंट यूजर्स ने किए हैं।

आपको बतां दें कि सिंगर ‘केके’ का ‘31 मई’ को ‘हार्ट अटैक’ से ‘निधन’ हो गया था। वह इस दिन ‘कोलकाता’ में एक ‘कॉन्सर्ट’ करने गए थे। ‘कॉन्सर्ट’ के दौरान यहाँ पर उनकी तबियत ख़राब होने लगी थी लेकिन बावजूद इसके ‘केके’ ने अपने ‘परफॉर्मेंस’ को खराब नहीं होने दिया। इसके बाद ‘होटल’ पहुंचने पर उनकी तबियत ज़्यादा खराब हो गई जिसके बाद उन्हें ‘हॉस्पिटल’ ले जाया गया। ‘हॉस्पिटल’ में ‘डॉक्टरों’ ने ‘केके’ को ‘मृत घोषित कर दिया।

इस फिल्म की बात करे तो ‘पंकज त्रिपाठी’ की फिल्म ‘शेरदिल द पीलीभीत सागा’ की कहानी ‘जंगल’ के किनारे बसे एक ‘गाँव’ के लोगों की है, जिन्हें कई तरह की परेशानियों का हर दिन सामना करना पड़ता है। एक्टर ‘पंकज त्रिपाठी’ की ‘24 जून’ को रिलीज हो रही है, इस फिल्म का ‘निर्देशन’ ‘श्रीजीत मुखर्जी’ ने किया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox