न्यायाधीशों के बीच तीखी नोकझोंक, सुनवाई छोड़ उठे जज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

न्यायाधीशों के बीच तीखी नोकझोंक, सुनवाई छोड़ उठे जज

- Gujrat High Court: घटना की वीडियो क्लिप है वायरल

मानसी शर्मा /-  गुजरात हाई कोर्ट में हाल ही में एक मामले की सुनवाई के दौरान एक विषय पर कोर्ट के 2 जजों के बीच असहमति को लेकर खुली अदालत में तीखी नोकझोंक हुई। यह नोकझोंक 23 अक्टूबर, सोमवार को न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव और मौना भट्ट के बीच हुआ। बेंच में शामिल सीनियर जज न्यायमूर्ति वैष्णव तब नाराज हो गए जब न्यायाधीश मौना भट्ट ने वरिष्ठ न्यायाधीश के कान में बड़बड़ाते हुए अपनी असहमति दर्ज की।

Gujrat High Court: घटना की वीडियो क्लिप है वायरल
इस घटना से संबंधित एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें न्यायमूर्ति वैष्णव एक मामले में आदेश पारित करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में न्यायमूर्ति भट्ट, बेंच में शामिल न्यायमूर्ति वैष्णव से सहमत नहीं दिखे और उन्होंने कुछ फुसफुसाया, जिस पर न्यायमूर्ति वैष्णव ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्हें “अलग आदेश” पारित करने के लिए कहा।

Gujrat High Court: तीखी बहस के बीच बेंच से उठ गए जज
न्यायमूर्ति वैष्णव ने न्यायाधीश मौना भट्ट से कहा, “आप अलग हैं, यार आप एक मामले में अलग हैं, यहां भी अलग हैं।” इस पर जस्टिस भट्ट ने जवाब दिया, “यह अलग होने की बात नहीं है…” इसपर जस्टिस बीरेन वैष्णव ने कहा, “फिर एक अलग आदेश पारित कर दिजिए बड़बड़ाए मत।” इसके बाद बेंच का माहौल बहुत संवेदनशील हो गया। और इसी बीच न्यायमूर्ति वैष्णव उठे और यह कहते हुए कोर्ट रूम से बाहर चले गए कि बेंच आगे किसी मामले की सुनवाई नहीं करेगी।

यूट्यूब से हटाया गया वीडियो

इस तीखी नोकझोक के बाद लाइव स्ट्रीम किए गए वीडियो को यूट्यूब से हटा दिया गया। बता दें कि गुजरात हाई कोर्ट अपनी सभी पीठों की सुनवाई का लाइवस्ट्रीम करता है। इस घटना के बाद बुधवार, 25 अक्टूबर की सुनवाई के लिए यूट्यूब पर उपलब्ध कराए गए लिंक के मुताबिक, जस्टिस वीरेन वैष्णव अब न्यायमूर्ति मौना भट्ट के साथ नहीं बैठ रहे हैं। इनके स्थान पर न्यायमूर्ति भार्गव कारिया को नियुक्त किया गया है।  हालांकि, पीठ में इस बदलाव को लेकर उच्च न्यायालय की ओर से वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox