नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नार्थ जिला/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नॉर्थ जिला पुलिस के लाहौरी गेट थाना पुलिस की टीम ने एक अंतरराज्यीय “मिर्ची गिरोह“ का भंडाफुड़ करते हुए उसके दो सदस्यों को गिरफ्तार, करने में सफलता प्राप्त की हैं। पुलिस ने गैंग के दो बदमाशों की गिरफ्तारी कर महालक्ष्मी स्वीट्स के पास स्कूटी की डिक्की से चोरी हुए 5 लाख रूपये का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 हजार रूपये नगद व डिक्की तोड़ने के उपकरण बरामद कर लिये है। पुलिस ने इस गिरफ्तारी से 6 मामले सुलझने का भी दावा किया है।
इस संबंध में नॉर्थ जिला डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि 10 दिसंबर को केशव ढींगड़ा निवासी विश्वास नगर शाहदरा ने लाहौरी गेट थाना में स्कूटी की डिक्की से 5 लाख रूपये चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी कि जब वह किसी काम से खारी बावली जा रहे थे तो चर्च रोड़ पर उसे अचानक गर्दन में जलन सी महसूस हुई और उसने स्कूटी खड़ी कर महालक्ष्मी स्वीट्स पर जाकर गर्दन साफ की और जब वापिस आया तो देखा की स्कूटी की डिक्की खुली पड़ी है और उसमें रखे 5 लाख रूपये का बैग गायब है। एसीपी कोतवाली अक्षत कौशल के मार्ग निदेंशन में एसएचओ विजेन्द्र राणा ने एसआई मनमीत मलिक के नेतृत्व में हवलदार बिजेंदर, राजेन्द्र व सिपाही सचिन, विपिन और मोनित की टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी जांच व सीसीटीवी फुटेज की सहायता से आरोपियों की पहचान की और खबरियों के माध्यम से उनका पता ठिकाना मालूम किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने फतेहपुरी चौक में अपना जाल बिछाया और छवि गुवाला व मंजीत गुवाला को पकड़ लिया। पुलिस ने तलाशी में आरोपियों से 15 हजार रूपये नगद बरामद किये तथा डिक्की तोड़ने के उपकरण भी बरामद कर लिये। पूछताछ के दौरान आरोपी हिन्दी नही जानते थे तो पुलिस ने दुभाषिये की मदद से उनके सारे राज उगलवाये। उन्होने बताया कि वह मिर्ची गिरोह के सदस्य है और दिल्ली में अपने दो और साथियों के साथ लोगों पर मिर्ची पाउडर फेंक कर वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपियो ंने बताया कि व 15 दिन पहले ही दिल्ली आये है और आनन्द विहार में रहते है। उन्होने अभी तक 6 वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई तरह से वारदातों को अंजाम देते है और अपना ठिकाना बदलते रहते हैं। पुलिस ने आरोपियो ंकी पहचान छवि गुवाला निवासी पीएस राजगंज, जिला, जैपई गुरी, पश्चिम बंगाल व मनजीत गुवाला निवासी पीएस राजगंज, जिला, जयपुरी गुरी, पश्चिम बंगाल के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का व उनके दूसरे साथियों का पता लगा सकें।


More Stories
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़
सोना-चांदी में जोरदार उछाल, निवेशकों का रुझान फिर सुरक्षित विकल्पों की ओर
नजफगढ़ मेट्रो: 16 मार्च से 31 मार्च 2026 तक की प्रमुख खबरें