
नूंह / शिव कुमार यादव / – नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान की मुश्किले बढ़ गई हैं। कोर्ट से मामन खान को कोई राहत नही मिली है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। करीब 20 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।
नूंह सीजेएम जोगेंद्र सिंह की कोर्ट ने कांग्रेस विधायक मामन खान को 14 दिन की न्यायिक में भेजने का आदेश दिया। कोर्ट में तकरीबन 20 मिनट तक दोनों पक्षों के वकीलों की बहस हुई। इसके बाद कोर्ट ने फैसला सुनाया।

नूंह हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान को दो दिन की पुलिस रिमांड पूरी होने पर रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। जहां पुलिस ने उन्हें हिंसा से संबंधित 3 अन्य मामलों के दोषी बताते हुए फिर पांच दिन की रिमांड मांगी। कोर्ट ने मामलों की सुनवाई करते हुए मामन खान को 3 मामलों में जेल भेजने का आदेश जारी करते हुए मुकदमा नंबर 137 में फिर से दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
इस दौरान एसआईटी और वकीलों की काफी बहस चली थी। इसके बाद एसआईटी ने कोर्ट से विधायक से अधिक पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी, लेकिन चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट जोगेंद्र सिंह की अदालत ने सुनवाई करते हुए दो दिन का रिमांड ही दी। इस दौरान कोर्ट परिसर के बाहर और अंदर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। शहर के अन्य चौक-चौराहों और नाकों पर पुलिस बल तैनात किया गया। सुबह सात बजे से ही पुलिस तैनात कर दी गई थी।
अब तक पुलिस की कार्रवाई
नूंह हिंसा की घटना में पुलिस द्वारा 60 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें 330 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसी प्रकार सोशल मीडिया पर भ्रामक व भड़काऊ प्रचार करने वालों के खिलाफ 11 एफआईआर दर्ज की गई है, जिनमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर नूंह हिंसा से संबंधी प्रत्येक गतिविधि पर राज्य व जिला स्तर पर कड़ी निगरानी की जा रही है।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ